युवक को किडनैप करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:डेढ़ महीने से थे फरार, 4 बदमाश पहले जा चुके जेल
युवक को किडनैप करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:डेढ़ महीने से थे फरार, 4 बदमाश पहले जा चुके जेल
सीकर : सीकर जिले की नेछवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को किडनैप करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले डेढ़ महीने से फरार थे। आरोपियों ने युवक का पीछा कर उसे किडनैप किया था और गाड़ी में डालकर ले गए थे।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई को बजरंग लाल (57) निवासी जालू, नेछवा (सीकर) ने बताया था कि 24 जुलाई रात को उसका लड़का रामेश्वरलाल बाइक पर अपने घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में दो कैंपर सवार बदमाशों ने लड़के का पीछा किया और उसे किडनैप कर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन करते हुए आरोपियों को डिटेन कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को किडनैप करने वाले आरोपी अशोक, प्रकाश, सुशील व राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इस मामले में दो आरोपी फरार थे। जिन्हें आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेश (24) व संदीप (24) के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी सीकर जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035124


