नीमकाथाना में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले:अमिता मान होगी नीमकाथाना एसडीएम, राजवीर यादव को लगाया मंडरायल एडीएम
नीमकाथाना में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले:अमिता मान होगी नीमकाथाना एसडीएम, राजवीर यादव को लगाया मंडरायल एडीएम
नीमकाथाना : राजस्थान सरकार ने नीमकाथाना क्षेत्र में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 386 आरएसएस के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत नीमकाथाना की नई एसडीएम अमिता मान नियुक्त की गई हैं, जबकि एडीएम अनिल कुमार को जयपुर स्थानांतरित किया गया है और जिला परिषद के एसीईओ मुरारी लाल शर्मा का भी तबादला किया गया है।
नीमकाथाना के एडीएम अनिल कुमार को उप सचिव के पद पर राजस्थान राज्य महिला आयोग, जयपुर में नियुक्त किया गया है, जिससे नीमकाथाना में एडीएम का पद रिक्त हो गया है। अनिल कुमार का कार्यकाल नीमकाथाना में लगभग 3 साल का रहा।
जिला परिषद के एसीईओ मुरारी लाल शर्मा को इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, जयपुर में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया है। मुरारी लाल शर्मा का जीओ ऑर्डर जारी कर दिया गया है और वह पारिवारिक कारणों से तबादला चाहते थे। इस बीच, पाटन विकास अधिकारी रामचंद्र सैनी को नीमकाथाना में एसीईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इस प्रशासनिक बदलाव के चलते नीमकाथाना में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं, जिससे क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035054


