[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेपी द्वारा छात्रहितों के लिए किया संघर्ष आज भी याद किया जाता है : सुंडा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेपी द्वारा छात्रहितों के लिए किया संघर्ष आज भी याद किया जाता है : सुंडा

जेपी द्वारा छात्रहितों के लिए किया संघर्ष आज भी याद किया जाता है : सुंडा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : स्वर्गीय जेपी बाबल की 27वीं पुण्य तिथि पर अम्बेडकर भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 509 युनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर के उद्घाटन के अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष व नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा ने कहा है कि स्वर्गीय जेपी बाबल द्वारा छात्रहितों के लिए किया गया संघर्ष आज भी याद किया जाता है। उन्होंने कॉलेज में आने वाले हर वर्ग के विद्यार्थी की मदद की और अपनी अलग पहचान बनाई थी। सुंडा सोमवार को स्व. जेपी बाबल की 27वीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में बोल रहे थे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान गिरधारी खीचड़ मलसीसर पंचायत समिति भी विशिष्ट अतिथि थे। वक्ताओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर स्व. जेपी बाबल को याद करने की पहल की प्रशंसा की और कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। 36 कॉम के सभी युवाओं और बुजुर्ग का जन सैलाब उमड़ परा, अतिथियों का स्व. जेपी बाबल के पुत्र मनोज बाबल उर्फ एम के बाबल व जितेंद्र ने स्वागत किया।

इस मौके पर पार्षद तौफिक, जुबेर, मनोज पातुसरी, संतकुमार चैनपुरिया, विजय देवीपुरा, सत्यवीर भूरिया, ओपी बाबल, संतकुमार मीणा, अनिल श्योराण सरपंच विजयपुरा, राजा समसपुर, संजय, सरदार चैनपुरीया , सत्यवीर भूरिया अजय भूरिया, नितेश उर्फ ब्लैक आदि मौजूद थे। शिविर में समर्पण ब्लड सेंटर के कर्मवीर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22