[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेक्सा एवरग्रीन ठगी प्रकरण, लोगों ने मांगी इच्छा मृत्यु:बोले- पुलिस सुनवाई नहीं कर रही, हजारों लोगों ने किया था इन्वेस्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नेक्सा एवरग्रीन ठगी प्रकरण, लोगों ने मांगी इच्छा मृत्यु:बोले- पुलिस सुनवाई नहीं कर रही, हजारों लोगों ने किया था इन्वेस्ट

नेक्सा एवरग्रीन ठगी प्रकरण, लोगों ने मांगी इच्छा मृत्यु:बोले- पुलिस सुनवाई नहीं कर रही, हजारों लोगों ने किया था इन्वेस्ट

सीकर : नेक्सा एवरग्रीन कंपनी की ओर से करोड़ों रुपए की ठगी का शिकार हुए लोगों ने आज सीकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लोगों ने कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट धोलेरा स्मार्ट सिटी के नाम पर नेक्सा एवरग्रीन कंपनी की ओर से शेखावाटी में 12 हजार करोड़ की ठगी की गई है, जिसमें हजारों सैनिक, कर्मचारी, किसान व आमजन ने पैसा इन्वेस्ट किया है। राजस्थान में ठगों के खिलाफ 275 व भारत में 350 प्रकरण दर्ज है।

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लोग। - Dainik Bhaskar
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लोग।

ठगी के प्रकरण में 18 महीने से पीड़ितों को कहीं से कोई राहत नहीं मिली। पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही।जिसके कारण पीड़ित खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इसलिए मजबूरन इच्छा मृत्यु के लिए प्रार्थना पत्र देना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों की और जल्द कोई ध्यान नहीं दिया गया तो वह मजबूरन सामूहिक इच्छा मृत्यु कर लेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77