[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शराबी ने 8 लाख में बेची बेटी, शादी की आड़ में रेप; भाग कर जिससे भी मदद मांगी, उसी ने की दरिंदगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बूंदीब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

शराबी ने 8 लाख में बेची बेटी, शादी की आड़ में रेप; भाग कर जिससे भी मदद मांगी, उसी ने की दरिंदगी

राजस्थान के बूंदी जिले में एक किशोरी पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो अफसरों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 14 साल की लड़की के साथ शादी की आड़ में जुल्म किया गया था। पुलिस को एक और चौंकाने वाली बात पता लगी।

बूंदी : राजस्थान के बूंदी जिले में पुलिस को एक 14 साल की किशोरी बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस को उसकी हालत देख अनहोनी की आशंका हो गई थी। किशोरी जब होश में आई तो रुला देने वाली सच्चाई बयां की। किशोरी ने बताया कि पिता ने उसे शादी के नाम पर 8 लाख रुपये में बेच दिया था। आरोपियों ने उसके साथ रेप करना शुरू कर दिया। वह 6 महीने तक दरिंदगी सहती रही। एक दिन मौका मिलने पर भाग गई। रास्ते में जो लोग मिले, उन्होंने मदद के नाम पर उससे रेप किया।

सदर थाना पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह 6 महीने से अलग-अलग इलाकों में भटक रही थी। किसी ने उसकी मदद नहीं की। पुलिस ने बताया कि लड़की को बाल कल्याण समिति के हवाले किया गया है। बाल कल्याण समिति ने किशोरी की काउंसलिंग की है। जिसके बाद लेटर लिख पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने जब लड़की को बेहोशी की हालत में पाया था तो उसके कपड़े फटे हुए थे। जिसके बाद अधिकारियों ने होश में आने पर काउंसलिंग करवाई। लड़की ने बाल कल्याण समिति के आगे जो सच्चाई बयां की, जानने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए। पीड़िता बूंदी जिले के एक गांव की निवासी है। उसका पिता शराब पीने का आदी है। जिसने उसका 8 लाख रुपये में कुछ लोगों से सौदा किया था।

गांव से लेकर शहर तक मिले कई ‘दरिंदे’

आरोपी उसे अपने साथ ले गए। जहां कई बार रेप किया गया। वह रात के समय आरोपियों के चंगुल से भाग गई। दूसरे गांव में पहुंची। वहां मदद के नाम पर कई लोगों ने उससे रेप किया। बाद में कई गांवों से छिपते हुए शहर आ गई। यहां भी मदद के नाम पर कई लोगों ने दरिंदगी की। जिसके बाद सदर थाने के पास फुटपाथ पर एक आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। बाद में पुलिस को वह बेहोशी की हालत में मिली। राजस्थान पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पीड़िता बाल कल्याण समिति के पास है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet