ज़रावस्था “जन्य रोग” कैम्प का आयोजन
ज़रावस्था "जन्य रोग" कैम्प का आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : राजकीय आयुर्वेद औषधालय ( आयुष आरोग्य मंदिर दुधवा में जरावस्था जन्य रोग कैंप का आयोजन किया गया। औषधालय प्रभारी डॉ सीमा यादव ने बताया कि ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अनिद्रा, वात रोग, मौसमी सर्दी जुकाम आदि बीमारियों की जांच की गई, आयुर्वेदिक नर्स कंपाउंडर रेणु सैनी ने संबंधित मरीजों को निशुल्क दवा का वितरण किया। योग प्रशिक्षक मोहन गुर्जर योग प्रशिक्षका निशा जांगिड़ ने लोगों को योगाभ्यास कराया,योग और प्राणायाम से फायदा के बारे में बताया।
इस अवसर पर डॉ सीमा यादव ने बताया कि हमें वही आहार का सेवन करना चाहिए जिसमें सभी पोषक तत्व मौजूद हो, व जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक भी हो। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच करना, भविष्य में कोई बीमारी ना हो, तथा अपना जीवन निरोग जी सकें। इस अवसर पर मोहन गुर्जर निशा जांगिड़ उगनता यादव धर्मपाल स्वामी लक्ष्मी नारायण हीरालाल अरविंद सुरेश श्याम सुंदर सुरेश कुमार मूर्ति रेशमी लीलाधर हवा सिंह निशा राज देवी आदि उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036896


