महादेव सिंह जाट को मिली डॉक्टरेट की उपाधि…
महादेव सिंह जाट को मिली डॉक्टरेट की उपाधि...

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : शांति सद्भाव एवं सामाजिक न्याय सेवा कार्य को समर्पित अंतराष्ट्रीय संस्था गांधी पीस फाउंडेशन काठमांडू नेपाल के चैयरमैन डॉ एल.बी. राणा, गवर्नर जनरल डॉक्टर रिजा भोजारी फिलॉस्फी गवर्नर जनरल डॉक्टर अब्दुल अखिल जाफर ग्लोबल गवर्नर डॉक्टर चंद्र कुमार शर्मा ने चला नीमका थाना जिला निवासी हाल विकास अधिकारी पंचायत समिति खेतड़ी महादेव सिंह जाट को सामाजिक उत्कृष्टता के उच्चतम मानक प्रदर्शित करने, पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने तथा दलित वर्ग के उत्थान व विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने पर “डॉक्टरेट” की मानद उपाधि विषय (महात्मा गांधी दर्शन, शिक्षा और अध्यात्म) देकर सम्मानित किया है। अंतराष्ट्रीय संस्था गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के चैयरमैन डॉ एल.बी राणा ने बताया कि महादेव सिंह जाट पिछले दो दशक से सामाजिक, धार्मिक, पर्यावरण व राजनीतिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज सेवा कर रहे हैं। सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर महादेव सिंह जाट को यह मानद उपाधि प्रदान कि गई है। इससे पूर्व जाट को टी सी प्रकाश स्मृति सम्मान 2024 से भी नवाजा जा चुका है।
डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर उन्हें बधाई देने वालों में खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर भाजपा महामंत्री पूनम धर्मपाल गुर्जर सहायक विकास अधिकारी डॉ ताराचंद शर्मा पत्रकार रामानन्द शर्मा सुरेंद्र सिंह काजला महेंद्र सिंह विक्रम सिंह सुरेश कुमार घायल अरविंद कुमार ग्राम विकास अधिकारी सत्यजीत यादव विकास कुमार ताखर राधेश्याम सैनी वीरेंद्र सिंह अशोक कुमार सुधीर कुमार अनिल कुमार प्रमोद कुमार शर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनीता देवी महावीर प्रसाद जांगिड़ सत्यवीर यादव छोटू राम अमर सिंह खरवास सहायक विकास अधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार डॉ अरुण कुमार महेंद्र सिंह रोजगार सहायक शीशराम निनानिया एवं समस्त मित्रों अनेक सामाजिक संगठनो रिश्तेदारों और दोस्तों ने बधाई दी है।