[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अब तक के रिकॉर्ड प्रदर्शन की संभावनाओं के साथ पेरिस पहुंचा भारतीय दल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अब तक के रिकॉर्ड प्रदर्शन की संभावनाओं के साथ पेरिस पहुंचा भारतीय दल

नई भूमिका में पेरिस पहुंचे पैरा ओलम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया ने कहा, 25 से अधिक पदक लेकर लौटेंगे

चूरू : पेरिस ओलम्पिक में भारत के अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद अब देश की निगाहें भारतीय पैरा ओलम्पिक दल पर है। 28 अगस्त से पेरिस में शुरू हो रहे पैरा ओलंपिक खेलों के लिए 84 पैरा एथलीट्स का दल पेरिस पहुंच गया है।

पैरा ओलम्पिक कमेटी के अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी के साथ भारतीय एथलीट्स के साथ पेरिस पहुंचे पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया ने बताया कि भारतीय टीम इस बार अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और करीब हम कम से कम 25 पदकों की जीत के साथ टॉप-20 देशों में शामिल होने के लक्ष्य के साथ वहां पहुंचे हैं। सभी खिलाड़ी पैरा ओलंपिक खेलों को लेकर बहुत उत्साहित हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि  हम 145 करोड़ भारतीयों की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे। हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं और हमें समस्त भारतीयों की शुभकामनाओं की दरकार है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।


झाझड़िया ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों को भारत सरकार और पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से लगातार बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। 84 सदस्यीय दल में से 50 खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारत सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा बहुत सारे प्लेयर खेलो इंडिया, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से लाभान्वित है। कमेटी की ओर से खिलाड़ियों को हर ढंग से सपोर्ट किया गया है। खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक तन्दुरुस्ती के लिये समुचित इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 28 अगस्त से 8 सितंबर तक चलने वाले पैरा ओलंपिक गेम्स के लिए पेरिस पहुंचे 84 खिलाड़ियों में से 9 खिलाड़ी राजस्थान से हैं। इनमें पैरा एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर, संदीप चौधरी, अवनि लेकरा, मोना अग्रवाल, रुद्रांश खंडेलवाल, निहाल सिंह, बैडमिंटन प्लेयर  कृष्णा नागर, अनिता चौधरी, धनुर्धर श्याम सुंदर शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि चूरू के देवेंद्र झाझड़िया इस बार पैरा ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर पेरिस जा रहे हैं। इससे पूर्व वे एथेंस 2004, रियो 2016 तथा टोक्यो 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व कर दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुके हैं। यह सफलता हासिल करने वाले वे भारत के पहले और एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89