[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘कंगना को पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बोलने की इजाजत नहीं’, किसानों पर दिए बयान के बाद BJP ने दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

‘कंगना को पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बोलने की इजाजत नहीं’, किसानों पर दिए बयान के बाद BJP ने दी चेतावनी

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को किसान आंदोलन के बारे में कंगना रनौत की टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है। भाजपा ने मंडी से मौजूदा सांसद से भविष्य में इस तरह के बयान देने से बचने को कहा। किसानों के आंदोलन पर रनौत की टिप्पणियों से असहमति व्यक्त करते हुए BJP ने कहा कि अभिनेता से नेता बने रनौत को नीतिगत मुद्दों पर बोलने का अधिकार नहीं है।

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत की किसाान आंदोलन पर की गई टिप्पणी से बवाल मच गया है। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने मंडी की मौजूदा सांसद से भविष्य में इस तरह के बयान देने से बचने को कहा।

भाजपा ने नकारा कंगना का बयान

किसान आंदोलन पर रनौत की टिप्पणियों से असहमति जताते हुए भाजपा  ने कहा कि अभिनेता से नेता बनीं कंगना रनौत नीतिगत मुद्दों पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। भाजपा ने आगे कहा कि पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के साथ सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों का पालन करने के लिए दृढ़ संकल्प है।

किसान आंदोलन को लेकर क्या कहा था?

दरअसल, रविवार को मंडी के मौजूदा सांसद ने कहा था कि अगर सरकार ने कड़े कदम नहीं उठाए होते तो किसानों के विरोध प्रदर्शन से बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी। मंडी के सांसद द्वारा एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में, उन्होंने आरोप लगाया कि अब निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध के दौरान ‘लाशें लटक रही थीं और बलात्कार हो रहे थे।’

भाजपा ने एक बयान में कहा, ‘किसान आंदोलन के संदर्भ में भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा दिया गया बयान पार्टी की राय नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कंगना रनौत द्वारा दिए गए बयान से अपनी असहमति व्यक्त करती है।’

भाजपा ने जारी किया बयान

बयान में कहा गया है कि भाजपा की ओर से कंगना रनौत को पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बयान देने की न तो अनुमति है और न ही उन्हें ऐसा करने का अधिकार है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कंगना रनौत को भविष्य में इस तरह का कोई बयान न देने का निर्देश दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ और सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

कंगना के इंटरव्यू के बाद पूर्व मंत्री ने वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा- ”कंगना रनोट रोज पंजाब के नेताओं के खिलाफ जहर उगलती है। आज कंगना रनोट ने कहा, किसान खालिस्तानी हैं। देश के किसानों को गाली निकाली है। उसने कहा कि किसान आंदोलन के बीच मर्डर हुए, रेप हुए।”

वेरका ने आगे कहा-” कंगना रनोट वह किसी की शह पर बोल रही है। BJP इसके लिए सफाई दे। वे भाजपा की चुनी गई MP है। वे कोई आम आर्टिस्ट नहीं है, वे एक एमपी है। भाजपा को सफाई देनी चाहिए।

वेरका ने CM भगवंत मान से मांग करते हुए कहा- ”मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग करता हूं कि इसके खिलाफ इन्क्वायरी करके FIR दर्ज की जाए। इसके खिलाफ NSA की धाराओं में FIR होनी चाहिए और इसे डिब्रूगढ़ जेल में भेजना चाहिए।”

इधर पंजाब भाजपा ने कंगना रनोट के बयान से पल्ला झाड़ लिया है। पंजाब भाजपा के सीनियर नेता हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि ये कंगना का निजी बयान है। इसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89