[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई व गोठड़ा ग्राम पंचायत के लिए गौरव पथ स्वीकृत करवाने पर विधायक का किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई व गोठड़ा ग्राम पंचायत के लिए गौरव पथ स्वीकृत करवाने पर विधायक का किया स्वागत

बबाई व गोठड़ा ग्राम पंचायत के लिए गौरव पथ स्वीकृत करवाने पर विधायक का किया स्वागत

खेतड़ीनगर : गोठड़ा व बबाई ग्राम पंचायत के लिए गौरव पथ स्वीकृत करवाने पर केसीसी के भाजपा कार्यालय में विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर का गोठड़ा ग्राम वासियों ने समाज सेवी हरीराम गुर्जर के नेतृत्व में सम्मान किया। विधायक प्रवक्ता प्रभु गुर्जर ने बताया कि खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर के अथक प्रयासों के चलते राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के बबाई व गोठड़ा ग्राम पंचायत में गौरव प्रकृति पथ की स्वीकृत प्रदान की है।

विधायक इंजी. धर्मपल गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास करवाना ही मुख्य ध्येय है, उन्होंने बताया कि आने वाले समय में खेतड़ी विधान सभा विकास कार्यो में सबसे अग्रेणी श्रेणी में होगी। युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा, क्षेत्र में ही रोजगार के प्रर्याप्त साधन मिलेगे। गोठड़ा ग्राम पंचायत में तीन किलो मीटर तक गौरव प्रकृति पथ स्वीकृत होने पर व एक पखवाड़े पूर्व गोठड़ा के बाढ़ की ढाणी में बालिका की हत्या करने वाले आरोपी को विधायक के निर्देशन पर पुलिस प्रशासन द्वारा 24 घंटे में गिरफ्तार करने पर गोठड़ा वासियों ने विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर को माला व साफा पहना कर सम्मान किया। इस मौके पर समाज सेवी हरीराम गुर्जर गोठड़ा, बालवीर खटाना, विक्रम सैनी, चैन सिंह, तेज नारायण, राजकुमार, तुलाराम सैनी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22