[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भादवी अमावस्या महोत्सव पर केड शक्ति धाम में चार दिवसीय कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भादवी अमावस्या महोत्सव पर केड शक्ति धाम में चार दिवसीय कार्यक्रम

वर्चुअली मिटिंग में बांटी जिम्मेदारियां, देश के कोने-कोने से आएंगे श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भादवी अमावस्या पर केड शक्ति धाम में चार दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिले के केड गांव में किया जाएगा। 31 अगस्त से तीन सितंबर तक होने वाले कार्यक्रमों में सामाजिक सरोकार निभाने के साथ-साथ महिलाओं के भी आयोजन होगा। श्री केड शक्ति धाम समिति के अध्यक्ष विनोद केडिया दिल्ली तथा महोत्सव संयोजक विजय छावछरिया चैन्नई के निर्देशन में आयोजन की तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। चार दिवसीय आयोजन को लेकर महोत्सव समिति और धाम समिति के सदस्यों की वर्चुअली बैठक हुई। राजकुमार केडिया जयपुर ने बताया कि 31 अगस्त को सामाजिक सरोकार निभाते हुए श्री केड शक्ति धाम समिति की ओर से केड स्थित पीएमश्री केडिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को भोजन करवाया जाएगा। वहीं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के अलावा सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी और स्वेटर बांटी जाएगी। यह कार्यक्रम दोपहर साढ़े बारह बजे होगा। वहीं शाम चार बजे मंदिर परिसर के गार्डन में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ राष्ट्र के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा। शाम पांच बजे प्रसिद्ध गायक अजय याज्ञनिक के सुमधुर वाणी में सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा। इसी क्रम में एक​ सितंबर को सभी प्रवासी केडिया बंधु पीर बाबा की धोक लगाने के साथ ही सुबह 10 बजे देश में अमन, चैन व खुशहाली के लिए चादर चढाएंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे महिलाएं मेहंदी उत्सव मनाएगी। तदुपंरात भी कई आयोजन दिनभर चलेंगे। दो सितंबर को तुलादान एवं गौमाता की सेवा व रंगोली उत्सव मनाया जाएगा। तीन सितंबर को भी दिनभर कार्यक्रम चलेंगे। शाम चार बजे गुढ़ा गौशाला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ होगा।

मरणोपरांत कुंजलाल केडिया को मिलेगा केडिया रत्न
राजकुमार केडिया जयपुर ने बताया कि दो सितंबर को शाम चार बजे केडिया रत्न समारोह होगा। पूरे देश से पहुंचने वाले केडिया बंधुओं की मौजूदगी में कोलकाता के स्वर्गीय कुंजलाल केडिया के परिवार के सदस्यों को स्वर्गीय कुंलाल केडिया के मरणोपरांत केडिया रत्न दिया जाएगा। बताया जाता है के स्वर्गीय कुंजलाल केडिया ने सबसे पहले समाज बंधुओं को साथ लेकर केड शक्ति धाम के विकास का सपना देखा था और शुरूआत की थी। पिछले साल ही उनका स्वर्गवास हो गया था। ऐसे में इस बार उनके परिवार के सदस्यों को केडिया रत्न दिया जाएगा। इसके अलावा कोलकाता के जगदीश केडिया, चैन्नई के विजय छावछरिया तथा झुंझुनूं के संतकुमार केडिया को भी केडिया रत्न से नवाजा जाएगा।

पदाधिकारी और सदस्य लगे है तैयारियों में
चार दिन के आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री केड शक्ति धाम समिति के अध्यक्ष विनोद केडिया दिल्ली, उपाध्यक्ष सुभाष एस. केडिया मुंबई, पितराम केडिया गुवाहाटी, सचिव निर्मल केडिया कोलकाता, कोषाध्यक्ष राजेश छावछरिया चैन्नई तथा सह कोषाध्यक्ष राजकुमार केडिया जयपुर के अलावा महोत्सव संयोजक विजय छावछरिया चैन्नई, कमल केडिया बैंगलोर, सुभाष केडिया बैंगलोर आदि लगे हुए है। इस बार महोत्सव के आयोजन का जिम्मा भारत के पश्चिम में रहने वाले केडिया बंधुओं को दी गई है। ऐसे में भारतभर से आने वाले केडिया बंधुओं को आयोजनों में दक्षिण का फील आए। इस लिहाज से तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। इस बार सुनिल केडिया जयपुर के संयोजन में प्रवासियों के खाने के लिए एसी डोम तैयार करवाया जा रहा है। जो ना केवल वाटर प्रुफ होगा। बल्कि पूरा वातानुकूलित होगा। ताकि प्रवासियों को प्रसाद ग्रहण करते समय कोई परेशानी ना हो।

Related Articles