[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में हुआ राजस्थान मेघवाल परिषद का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीकर में हुआ राजस्थान मेघवाल परिषद का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन

काला ने समाज को शिक्षित, विकसित और संगठित करने पर दिया जोर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : सीकर के धनलक्ष्मी भवन में रविवार को राजस्थान मेघवाल परिषद का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन हुआ। महासम्मेलन के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितरामसिंह काला थे। विधायक काला ने प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संगठित समाज ही विकसित समाज होता है। मेघवाल समाज को आपस में भाईचारा बना कर और संगठित रहकर विकसित समाज बनाना चाहिए। विधायक काला ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि “ शिक्षा वो शेरनी का दूध है हो पिएगा वो दहाड़ेगा“ मेघवाल समाज को शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ना चाहिए। मेघवाल समाज को अपनी भावी पीढ़ी के लिए शिक्षा एवं रोज़गार का प्रबंध करना चाहिए। मेघवाल समाज को अपने स्कूल, कॉलेज और प्रशिक्षण संस्थान खोलने चाहिए।

समाज पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए संगठित होकर संघर्ष करना पड़ेगा। समाज ऐसे प्रबंध करे जिससे महिलाओं ओर बच्चों पर अन्याय, अत्याचार ओर उनका शोषण ना हो। सर्वोच्च न्यायालय ने आरक्षण में उप- वर्गीकरण एवं क्रीमीलेयर का निर्णय दिया है। राज्यों को अधिकार दिया है कि वे आरक्षण में उप- वर्गीकरण कर सकते हैं। संविधान के अनुच्छेद 15(4),16(4) में आरक्षण का प्रावधान का आधार सामाजिक एवं शैक्षणिक पिछड़ापन है। क्रीमीलेयर का कोई प्रावधान नहीं है। अनुच्छेद 341 एवं 342 में राज्यों को कोई उप- वर्गीकरण का प्रावधान नहीं है। ये अधिकार संसद एवं महामहिम राष्ट्रपति को है। विधायक काला ने कहा जिस समाज की ग़ैर राजनीतिक जड़े मज़बूत नहीं होती उस समाज की राजनीति कामयाब नहीं होती है ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77