[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्यालय स्तरीय चेस प्रतियोगिता मण्डावा : डेडराज ढांढ़निया राउमावि विजेता, सनातन धर्म उपविजेता रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विद्यालय स्तरीय चेस प्रतियोगिता मण्डावा : डेडराज ढांढ़निया राउमावि विजेता, सनातन धर्म उपविजेता रही

विद्यालय स्तरीय चेस प्रतियोगिता मण्डावा : डेडराज ढांढ़निया राउमावि विजेता, सनातन धर्म उपविजेता रही

मण्डावा : चेस क्लब मण्डावा द्वारा रविवार को एक दिवसीय स्थानीय विद्यालय स्तरीय चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एक विद्यालय से अधिकतम चार विद्यार्थियों ने भाग लिया। सात राउंड खेल के बाद डेडराज ढांढ़निया राउमावि मण्डावा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं श्री सनातन धर्म उमावि मण्डावा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ढांढ़निया स्कूल का विद्यार्थी कैलाश सैनी प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। विजेता टीम को एक ट्रॉफी व प्रत्येक खिलाड़ी को 500 रुपये नगद इनाम दिया गया,उपविजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 300 रुपये नगद इनाम दिया गया। बेस्ट प्लेयर को ट्रॉफ़ी व 700 रुपये नगद इनाम दिया गया। सभी संभागियों को सांत्वना पुरुष्कार दिए गए।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कमलेश तेतरवाल एपीसी समग्र शिक्षा झुंझुनूं के कर कमलों से पुरुस्कार वितरण करवाये गए। इस अवसर पर तेतरवाल ने अपने सम्बोधन में कहा की इतिहास में महलों व दरबारों में खेले जाना वाला व वर्तमान में बड़े शहरों का खेल मण्डावा जैसे कस्बों के घरों व विद्यालयों में पहुंचाना में ऐसे क्लबों का महत्वपूर्ण योगदान है। मुकेश वर्मा ने आयोजन में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। संचालन वरिष्ठ सदस्य बजरंग टोडरवास ने किया।

इन्ही में से भविष्य के राज्य व राष्ट्र स्तरीय खिलाडी निकलेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य खेलों में शारीरिक योग्यता ज्यादा चाहिए पर चेस में शतप्रतिशत दिमाग का काम है। चेस से विद्यार्थियों में एकाग्रता का विकास होता है।

टीम प्रभारी बबिता मीणा डीआरडी स्कूल, संतलाल सुदीक्षा स्कूल, गोविंद सोनी आदर्श स्कूल, साकेत मौर्य सनातन स्कूल उपस्थित रहे। आयोजन में मण्डावा चेस क्लब के सरंक्षक केशरदेव टेलर, अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, सचिव ज्ञानप्रकाश गोयनका, उपाध्यक्ष राकेश बाबल, प्रवक्ता ललित सोनी, कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंघानिया, सदस्य अनिल जोशी, अजय मीणा, तोलाराम सोनी, गोपाल चौहान, राजेन्द्र आर्य, रमेश मिश्रा, मुरारी दिलोई ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77