[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टूडेंट्स मांग रहे शेखावाटी यूनिवर्सिटी के वीसी का इस्तीफा:बोले- विरोध-प्रदर्शन उग्र होगा, मांगे नहीं मान रहा प्रशासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्टूडेंट्स मांग रहे शेखावाटी यूनिवर्सिटी के वीसी का इस्तीफा:बोले- विरोध-प्रदर्शन उग्र होगा, मांगे नहीं मान रहा प्रशासन

स्टूडेंट्स मांग रहे शेखावाटी यूनिवर्सिटी के वीसी का इस्तीफा:बोले- विरोध-प्रदर्शन उग्र होगा, मांगे नहीं मान रहा प्रशासन

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष शेखावाटी यूनिवर्सिटी, सीकर में शैक्षणिक विषयों की फीस कम करने व छात्र संघ चुनाव बहाल करने सहित अनेक मांगों को लेकर छात्र संगठन एसएफआई द्वारा यूनिवर्सिटी कैंपस में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज चौथे दिन भी जारी है। स्टूडेंट्स अपनी मांगों को लेकर रात को भी धरने पर बैठे रहतें है। वहीं स्टूडेंट्स की यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ कई बार वार्ता विफल हो चुकी है।

स्टूडेंट्स का आक्रोश लगातार यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। इस बीच अब वीसी के इस्तीफे की मांग उठने लगी है। यूनिवर्सिटी को में वीसी को देखते ही वीसी इस्तीफा दो के नारे लगाने शुरू कर देते हैं। धरने में सीकर, नीमकाथाना, झुंझुनूं के स्टूडेंट्स भी पहुंचने लगे हैं। प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदर्शन उग्र हो सकता है क्योंकि उनकी मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।

स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा उनकी मांगें नहीं मान ली जाती तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर किया है।

इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

  • छात्र संघ चुनाव बहाल किया जाए।
  • यूनिवर्सिटी कैंपस में शैक्षणिक विषयों की फीस कम की जाए।
  • सेमेस्टर प्रणाली की परीक्षा का शुल्क कम किया जाए।
  • यूनिवर्सिटी में बाहर से आने वाले छात्रों के लिए पीने के पानी व बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
  • यूनिवर्सिटी कैप्स के मुख्य गेट के सामने स्थाई बस स्टैंड का निर्माण कराया जाए।
  • यूनिवर्सिटी कैंपस में लाइब्रेरी शुरू की जाए।
  • यूनिवर्सिटी में प्रोटेस्ट करते हुए स्टूडेंट्स।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77