[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैनिक कैंटीन को शिफ्ट करने का विरोध:पूर्व सैनिकों ने कैंटीन के बाहर की नारेबाजी,बोले-कैंटीन शिफ्ट हुई तो आंदोलन करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सैनिक कैंटीन को शिफ्ट करने का विरोध:पूर्व सैनिकों ने कैंटीन के बाहर की नारेबाजी,बोले-कैंटीन शिफ्ट हुई तो आंदोलन करेंगे

सैनिक कैंटीन को शिफ्ट करने का विरोध:पूर्व सैनिकों ने कैंटीन के बाहर की नारेबाजी,बोले-कैंटीन शिफ्ट हुई तो आंदोलन करेंगे

सीकर : सीकर के कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित सैनिक कैंटीन की शिफ्टिंग का विरोध बढ़ता जा रहा है। आज पूर्व सैनिकों ने कैंटीन के बाहर नारेबाजी की। सैनिकों का कहना है कि यदि कैंटीन को शिफ्ट किया जाता है तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।

कर्नल रामेश्वरलाल ने बताया कि सीकर की सैनिक कैंटीन को कलेक्ट्रेट के पास से कुड़ली स्टैंड के पास शिफ्ट किया जा रहा है। उसकी जिला मुख्यालय से काफी ज्यादा दूरी है। साथ ही वहां पर पार्किंग के लिए भी कोई जगह नहीं है। बारिश के दौरान वहां पर जलभराव भी होता है। ग्रामीण क्षेत्र से जो वीरांगनाएं और उनके बच्चे सामान लाने के लिए आते हैं, उनका वहां जा पाना बेहद मुश्किल है।

हमारी मांग है कि इसे कलेक्ट्रेट के पास ही यथावत रखा जाए। वहीं वर्तमान में सीकर में एजुकेशन हब होने के चलते दूसरे शहरों और प्रदेशों से भी बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। ऐसे में यहां लोड बढ़ चुका है। लेकिन यहां पर एक काउंटर होने के चलते काफी देरी होती है। ऐसे में यहां 2 काउंटर होने चाहिए। यदि कैंटीन को शिफ्ट किया जाता है तो हमारा आंदोलन उग्र होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77