[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के साइंस कॉलेज में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन:बोले- साइंस कॉलेज में लाइब्रेरी बंद पड़ी, पढ़ाई में परेशानी होती, प्रिंसिपल ऑफिस का घेराव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के साइंस कॉलेज में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन:बोले- साइंस कॉलेज में लाइब्रेरी बंद पड़ी, पढ़ाई में परेशानी होती, प्रिंसिपल ऑफिस का घेराव

सीकर के साइंस कॉलेज में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन:बोले- साइंस कॉलेज में लाइब्रेरी बंद पड़ी, पढ़ाई में परेशानी होती, प्रिंसिपल ऑफिस का घेराव

सीकर : सीकर में गवर्नमेंट साइंस कॉलेज में एसएफआई ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। एसएफआई के कार्यकर्ता व स्टूडेंट्स ने 3 घंटे तक प्रिंसिपल ऑफिस का घेराव कर नारेबाजी की।

छात्र संघ अध्यक्ष संदीप नेहरा ने बताया- साइंस कॉलेज में लाइब्रेरी बंद पड़ी है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई करने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा पीटीआई व लाइब्रेरियन भी कॉलेज में नियुक्त नहीं किया गया है। दूसरी ओर खेल ग्राउंड का निर्माण भी कराया जाना प्रस्तावित था लेकिन अभी तक नहीं हुआ। इसके साथ ही कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

स्टूडेंट्स ने चेतावनी देते हुए कहा- अगर कॉलेज प्रशासन ने समय रहते उनकी मांग नहीं मानी तो आने वाले दिनों में उग्र विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, अंकित पचार, कपिल शर्मा, विजेंद्र, अंकित यादव, निखिल, अंकित, विक्रम, सचिन, दिनेश, अनामिका, कविता व मनीषा सहित अनेक स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77