[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बदमाशों ने फुटवियर व्यापारी से मांगी रंगदारी:मना करने पर की मारपीट, 5 राउंड किए फायर, व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार रखा बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

बदमाशों ने फुटवियर व्यापारी से मांगी रंगदारी:मना करने पर की मारपीट, 5 राउंड किए फायर, व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार रखा बंद

बदमाशों ने फुटवियर व्यापारी से मांगी रंगदारी:मना करने पर की मारपीट, 5 राउंड किए फायर, व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार रखा बंद

नीमकाथाना : नीमकाथाना के सावलपूरा तंवरान में बदमाशों ने एक फुटवियर व्यापारी से रंगदारी मांगी। जिसके बाद रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने व्यापारी से मारपीट की और 5 राउंड हवाई फायर किए। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं बदमाशों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को सावलपुरा के व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया।

फुटवियर व्यापारी हेमराज भड़ाना ने बताया कि शुक्रवार शाम को शिफ्ट गाड़ी में सवार होकर 6 बदमाश दुकान में आए और उन्होंने हर महीने रंगदारी देने की धमकी दी। व्यापारी ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी और बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद रात को दुकान बंद कर जब वह घर जा रहा था तो बदमाशों ने व्यापारी की बाइक का पीछा किया और बीच रास्ते में व्यापारी से मारपीट कर 5 राउंड फायर कर दिए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं लोगों की सूचना पर अजीतगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।

बदमाशों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को सावलपुरा के व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया।
बदमाशों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को सावलपुरा के व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज सांवलपुरा तंवरान व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश के बाद दोपहर 12 बजे बाजार फिर से बाजार खोल दिए गए। पुलिस ने बदमाशों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77