[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में किसान महापंचायत का सम्मेलन:यमुना नहर का पानी नीमकाथाना में लाने की मांग, कहा- तीस साल से कर रहे इंतजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में किसान महापंचायत का सम्मेलन:यमुना नहर का पानी नीमकाथाना में लाने की मांग, कहा- तीस साल से कर रहे इंतजार

नीमकाथाना में किसान महापंचायत का सम्मेलन:यमुना नहर का पानी नीमकाथाना में लाने की मांग, कहा- तीस साल से कर रहे इंतजार

नीमकाथाना : नीमकाथाना किसान महापंचायत का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। बैठक में किसान महा पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट, प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दीलाल, जिला अध्यक्ष बलदेव यादव, सहित किसान महापंचायत के अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

बैठक में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का पानी नीमकाथाना लाने, एमएसपी पर कानून बनाने, यमुना नहर का पानी नीमकाथाना में लाने सहित विभिन्न बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि यमुना नहर के पानी को लेकर करीब 30 वर्षों से मांग चल रही है, लेकिन आज तक इस पर काम नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले दिनों हरियाणा सरकार से एमओयू किया, जिसे 6 महीने बीत गए, लेकिन अभी तक उसको सार्वजनिक नहीं किया गया। किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बलदेव यादव ने भी किसानों के हित को लेकर कई मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की इस दौरान किसान महा पंचायत से जुड़े अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77