[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा नत्थूराम की 99वीं पुण्यतिथि पर जागरण हुआ:तीन गांवों की साझा सीमा पर आयोजन, हरियाणा की भजन मंडली ने प्रस्तुतियां दीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाबा नत्थूराम की 99वीं पुण्यतिथि पर जागरण हुआ:तीन गांवों की साझा सीमा पर आयोजन, हरियाणा की भजन मंडली ने प्रस्तुतियां दीं

बाबा नत्थूराम की 99वीं पुण्यतिथि पर जागरण हुआ:तीन गांवों की साझा सीमा पर आयोजन, हरियाणा की भजन मंडली ने प्रस्तुतियां दीं

चिड़ावा : चिड़ावा में बख्तावरपुरा, कंवरपुरा और विजयपुरा की साझा सीमा पर स्थित बाबा नत्थूराम की कुटिया में उनकी 99वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर रात को जागरण हुआ। इसके साथ ही वार्षिक मेले की शुरुआत की गई।

देर रात तक गूंजे बाबा के भजन

जागरण में हरियाणा की ‘अमित चौधरी-छम्मा तिवाड़ी एंड पार्टी’ के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। ‘तीन गांवों के बीच सजा है बाबा नत्थूराम का दरबार…’, ‘बाबा नत्थूराम के दरबार में आना पड़ेगा…’ और ‘एक आस तुम्हारी है…’ जैसे भजन देर रात तक गूंजते रहे। श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर नजर आए। महंत रामदास महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। इसके बाद वार्षिक मेले का शुभारंभ हुआ।

 

आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालु

मेले में बख्तावरपुरा, कंवरपुरा, विजयपुरा, इक्तावरपुरा, नूनियां गोठड़ा, भामरवासी, खुडाना और बृजलालपुरा सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने बाबा के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मांगी। मेले में महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की। वहीं, बच्चों ने झूलों का आनंद लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77