[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धार्मिक आयोजनों के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धार्मिक आयोजनों के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

धार्मिक आयोजनों के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिले में आगामी दिनों में विभिन्न मेलों, उर्स व धार्मिक उत्सव आयोजित किए जाएंगे। जिनकी तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने धर्म गुरुओं व पुजारियों से विभिन्न मेलों के आयोजन के बारे में चर्चा की । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कानून व शांति व्यवस्था बनाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में जिले में आगामी दिन में आयोजित होने वाले राणी शक्ति मेला, लोहार्गल मेला व 24 कोसी परिक्रमा, गोगाजी मेला, खेमी शक्ति, चावो देवी, जन्माष्टमी, बाबा रामदेव मेला, कमरुद्दीन शाह का उर्स सहित विभिन्न मेलों के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर ने रास्तों की साफ सफाई, बिजली की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत करने की निर्देश दिए। वहीं मेलों में पुलिस जाब्ता, एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड की व्यवस्थाएं करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम रामरतन सौंकरीया, एएसपी पुष्पेंद्र सिंह, झुंझुनूं एसडीएम हवाई सिंह यादव, चिड़ावा एसडीएम बृजेश गुप्ता, मलसीसर एसडीएम चंद्र प्रकाश वर्मा, नवलगढ़ एसडीएम जय सिंह, एवीवीएनएल के एसई महेश टीब़डा, सीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी, पीएचईडी एसई शरद माथुर, पीडब्ल्यूडी एसई, नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़ सहित विभिन्न मंदिरों के पुजारी, मौलवी व धर्मगुरु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89