[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर की शेखावाटी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन:बोले- लगातार बढ़ाई जा रही फीस, वीसी ऑफिस के बाहर धरना जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर की शेखावाटी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन:बोले- लगातार बढ़ाई जा रही फीस, वीसी ऑफिस के बाहर धरना जारी

सीकर की शेखावाटी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन:बोले- लगातार बढ़ाई जा रही फीस, वीसी ऑफिस के बाहर धरना जारी

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष शेखावाटी यूनिवर्सिटी, सीकर में फीस कम करने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने सहित कई मांगों को लेकर छात्र संगठन स्टूडेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। शेखावाटी यूनिवर्सिटी से जुड़े अन्य कॉलेजों के स्टूडेंट भी यूनिवर्सिटी में पहुंचकर विरोध जता रहे हैं।

यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करने के लिए ग्रामीण इलाकों से भी स्टूडेंट पहुंचे हुए हैं।
यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करने के लिए ग्रामीण इलाकों से भी स्टूडेंट पहुंचे हुए हैं।

छात्र नेता विजेंद्र ढाका और राजू बिजारणियां ने कहा- नई शिक्षा नीति-2020 को लागू कर शिक्षा को महंगी कर देश के आम छात्र-छात्राओं को शिक्षा से वंचित करना पूंजीवादी सरकारों की खास विशेषता है। सरकार नहीं चाहती कि गरीब, मजदूरों व किसानों के बच्चे पढ़ कर आगे बढ़े। इसलिए केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया है। इसके साथ ही शेखावाटी यूनिवर्सिटी की विषयों सहित सेमेस्टर की फीस भी काफी बढ़ा दी गई है।

वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए छात्र।
वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए छात्र।

ज्यादातर बच्चे मजदूर और किसान वर्ग से
इस यूनिवर्सिटी में ज्यादातर बच्चे मजदूर व किसान वर्ग से आते हैं, जिनके लिए भारी भरकम फीस जमा कराना मुश्किल है। वहीं दूसरी और राज्य सरकार ने छात्र संघ चुनाव नहीं कराने की घोषणा कर छात्रों के हितों को कुचलने का प्रयास किया है। स्टूडेंट्स लगातार यूनिवर्सिटी के अंदर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और वीसी ऑफिस के बाहर धरना लगाकर बैठे हैं। छात्रों की मांग है कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। मौके पर दाऊद खान, महिपाल गुर्जर,अभिषेक महला सहित तमाम छात्र नेता मौजूद हैं।

इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

  • छात्र संघ चुनाव बहाल किया जाए।
  • यूनिवर्सिटी कैंपस में शैक्षणिक विषयों की फीस कम की जाए।
  • सेमेस्टर प्रणाली की परीक्षा का शुल्क कम किया जाए।
  • यूनिवर्सिटी में बाहर से आने वाले छात्रों के लिए पीने के पानी व बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
  • यूनिवर्सिटी कैप्स के मुख्य गेट के सामने स्थाई बस स्टैंड का निर्माण कराया जाए।
  • यूनिवर्सिटी कैंपस में लाइब्रेरी शुरू की जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77