[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू : शराब ठेके मे तोड फोड के वक्त घटना से फरार चल रहे आरोपी अशोक व मंजीत को किया गिरफतार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

झुंझुनू : शराब ठेके मे तोड फोड के वक्त घटना से फरार चल रहे आरोपी अशोक व मंजीत को किया गिरफतार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनू : महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर उमेश चंद्र दता, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्दशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डा0 तेजपाल सिह एवं मुकेष चोधरी वृताधिकारी वृत बुहाना के निकट सुपरवीजन में मन बनवारीलाल उ0नि0 थानाधिकारी थाना पचेरी कलां द्वारा गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर के शराब ठेके मे तोड फोड के वक्त घटना से फरार चल रहे आरोपी अशोक व मजीत को गिरफतार किया गया।

घटना का विवरण

दिनांक 26.11.2022 को परिवादी पुष्कर पुत्र रघुवीर जाति गुर्जर निवासी टीबा बसई पुलिस थाना मेहाडा ने उपस्थित थाना होकर इस आशय के पेश की कि मे पावर हाउस अलीपुर के पास बने शराब ठेके पर सैल्समेन का कार्य करता हु। कल दिनांक 25.11.2022 को रात्री करीब 11.30 बजे के लगभग मे ठेके पर अन्दर सो रहा था। तभी केम्पर मे सवार पांच – छ व्यक्ति आये मुझे ठेके का गेट खोलने की लिए कहा मेने मना किया तो केम्पर से टक्कर मारकर गेट तोड दिया। मुझे पिस्तोल दिखाकर जान से मारने की प्रयास किया मेने काफी मिनते की तो मुझे मारपीट किया मेरा मोबाईल छिन ले गये एवं गले मे रखे 20,000 रूपये लूट ले गये और दुकान मे रखा बडा फ्रिज जो करीब 40,000 रू कीमत था। उसे तोड दिया और फ्रिज मे रखी 90 बीयर की बोतल तोड दी और अन्य शराब की भी नष्ट कर दिया और कहा यहां तुम्हे ठेका नही चलाने देगे दुबारा यहां दुकान खोली तो जान से मार देगे। मुझे मेरी जान का खतरा है । उक्त लोगो मे एक आदतन अपराधी धर्मा है जो पुलिस थाना कोपर का है जो मानोता का निवासी है। अत निवेदन है कि दोषियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शक्स से शक्स कानूनी कार्यावही करने की कृपा करे इत्यादी रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 183/2022 धारा 143, 341, 323, 427, 452, 380, 504 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही

दौराने अनुसंधान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। परिवादी व अन्य गवाह के बयान लेखबद्व किये गये। अनुसंधान से आरोपी मंजित और अशोक जुर्म मे शामिल होना पाया जाने पर आरोपीगण की गिरप्तारी हेतु मुखबीर मामुर कर आज दिनांक 10.12.2022 को आरोपीगण अशोक पुत्र दलवीर सिह जाति मेघवाल उम्र 18 साल निवासी नालपुर थाना मेहाडा व मंजीत उर्फ चीकु पुत्र रघुवीर प्रसाद जाति अहिर उम्र 21 साल निवासी अहिरो की ढाणी तन मानौता खुर्द थाना खेतडी नगर को मुखबीर की सूचना पर गिरप्तार किया गया । शेष आरोपीगण की तलाश जारी है ।

गठित टीम का विवरण

बनवारीलाल उ0नि0 थानाधिकारी पुलिस थाना पचेरी कलां केलाश चंद्र एएसआई पुलिस थाना पचेरीकलांअमित कानि 1581 पुलिस थाना पचेरीकलां धर्मेन्द्र कानि 1113 पुलिस थाना पचेरीकलां

गिरप्तारशुदा मुलजिम

  • अशोक पुत्र दलवीर सिह जाति मेघवाल उम्र 18 साल निवासी नालपुर थाना मेहाडा
  • मंजीत उर्फ चीकु पुत्र रघुवीर प्रसाद जाति अहिर उम्र 21 साल निवासी अहिरो की ढाणी तन मानौता खुर्द थाना खेतडी नगर
  • विशेष योगदान – अमित कानि 1581 पुलिस थाना पचेरी कला

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62