[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बगड़ : अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार:तीन देशी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस बरामद, अलग-अलग जगह कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बगड़ : अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार:तीन देशी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस बरामद, अलग-अलग जगह कार्रवाई

अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार:तीन देशी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस बरामद, अलग-अलग जगह कार्रवाई

झुंझुनूं-बगड़ : झुंझुनूं की बगड़ पुलिस ने अवैध हथियार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन देशी पिस्टल सहित तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में धनूरी थाना के खीचडों की ढाणी तन बाजला निवासी ईश्वर पुत्र रणवीर सिंह जाट, सदर थाना झुंझुनूं के समसपुर निवासी सुनील कुमार उर्फ टोनी पुत्र बनवारी लाल जाट तथा बिसाऊ थाना के निराधनू निवासी अरविंद कुमार पुत्र बृजमोहन नायक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दो अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए इनको पकड़ा है। बगड़ थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि देर रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बोलेरो में सवार होकर बगड़ इन होटल की तरफ से आ रहे हैं। जिनके पास अवैध हथियार है।

सूचना पर नाकाबंदी करवाई गई, खासकर बोलेरो गाड़ी पर निगरानी रखी गई। उसके बाद एक बोलेरो गाड़ी आती दिखाई दी। जिसमें दो युवक बैठे थे, गाड़ी रोककर जांच की तो दोनों के पास एक एक देशी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस मिले। जिसे जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद झुंझुनूं की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक के पास अवैध हथियार की सूचना मिली, सूचना पर नाकाबंदी करवाई गई। स्पलेंडर बाइक पर आ रहे युवक को रोककर चेक किया। जांच के दौरान युवक के पास एक देशी पिस्टल व खाली मैग्जीन मिले। जिसके बाद पुलिस ने अवैध हथियारों को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तीनों युवक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी श्रवण कुमार, दिनेश कुमार, चेनाराम, रूपेन्द्र कुमार, महेंद्र कुमार, दीपक कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62