[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वीडियो : Twitter से 150 करोड़ अकाउंट्स को किया जाएगा डिलीट, Elon Musk ने बताई वजह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टेक्नोलॉजीविदेश

वीडियो : Twitter से 150 करोड़ अकाउंट्स को किया जाएगा डिलीट, Elon Musk ने बताई वजह

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने आज एक चौंका देने वाली घोषणा कर दी है। क्या कहा एलन ने? आइए जानते हैं।

वीडियो : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद से ही एलन अक्सर ट्विटर के बारे में फैसलों की वजह से सुर्खियों में बने रहते है। ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर्स में खरीदना हो, या फिर कई हज़ार वर्कर्स को निकालना हो, या फिर ब्लू चेकमार्क की कीमत 8 डॉलर प्रति महीना करना हो, या फिर ट्विटर के ऑफिस में बेडरूम्स बनाना हो, एलन ट्विटर के बारे में लगातार बड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हट रहे। इन सबके अलावा भी एलन ने ट्विटर के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। फैसलों की इसी लिस्ट में अब एक नया फैसला भी शामिल हो गया है, जिसके बारे में एलन ने आज शुक्रवार, 9 दिसंबर को ही जानकारी दी।

150 करोड़ ट्विटर अकाउंट्स को किया जाएगा डिलीट

एलन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से 1.5 बिलियन यानि की 150 करोड़ अकाउंट्स को डिलीट किया जाएगा।

स्पेस को फ्री करने के लिए किया जाएगा ऐसा

एलन ने 150 करोड़ ट्विटर अकाउंट्स को डिलीट करने की वजह भी बताई। उन्होंने अपने ट्वीट में ही बताया कि ऐसा ट्विटर पर स्पेस को फ्री करने यानि की जगह बनाने के लिए किया जाएगा।

किन अकाउंट्स को किया जाएगा डिलीट?

एलन ने इस बात की भी जानकारी दी कि ट्विटर से किन अकाउंट्स को डिलीट किया जाएगा। एलन ने अपने पिछले ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए बताया कि ऐसे अकाउंट्स जिन पर कोई ट्वीट नहीं किया गया है और जिन पर कई सालों से लॉग इन नहीं किया गया है, उन्हें डिलीट किया जाएगा। यानि की ऐसे ट्विटर अकाउंट्स जो कई सालों से एक्टिव नहीं हैं, उन्हें डिलीट कर दिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62