[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी: सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण:सीएम सलाहकार और विधायक ने व्यवस्थाओं व सुविधाओं की ली जानकारी, प्रधानाचार्य को दिए आवश्यक निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

खेतड़ी: सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण:सीएम सलाहकार और विधायक ने व्यवस्थाओं व सुविधाओं की ली जानकारी, प्रधानाचार्य को दिए आवश्यक निर्देश

सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण:सीएम सलाहकार और विधायक ने व्यवस्थाओं व सुविधाओं की ली जानकारी, प्रधानाचार्य को दिए आवश्यक निर्देश

खेतड़ी: मेहाड़ा गुर्जरवास की देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय स्कूल का सीएम सलाहकार व क्षेत्रीय विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। डॉ. जितेंद्र सिंह बासियाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे।

व्यवस्थाओं व सुविधाओं की ली जानकारी

इस दौरान उन्होंने हॉस्टल में रह रही छात्राओं से खाने-पीने व आवासीय व्यवस्थाओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। छात्राओं को हॉस्टल में मिलने वाले पौष्टिक खाने व साफ-सफाई देख कर सीएम सलाहकार डॉ. सिंह ने प्रधानाचार्य विद्यारोहिताश्व को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक ने स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य गार्ड रूम एवं चार दीवारी की तारबंदी का जायजा लिया।

क्षेत्र में पहला आवासीय स्कूल

विधायक ने बताया कि क्षेत्र में देवनारायण योजना के तहत बनाया गया आवासीय एकमात्र विद्यालय है तथा पूरे राजस्थान प्रदेश में के कुछ विद्यालयों में यह शामिल है। इस आवासीय स्कूल में बच्चों को देवनारायण योजना के तहत रहना खाना व निशुल्क पढ़ाई का खर्चा सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आवासीय स्कूल नहीं होने के कारण यहां के बच्चों को जयपुर व अन्य स्थानों पर रहकर पढ़ाई करनी पड़ती थी, जिससे गरीब परिवारों के बच्चों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था।

क्षेत्र की आमजन की भावनाओं को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से इस समस्या को लेकर अवगत करवाया तथा खेतड़ी में पहला आवासीय स्कूल खुलवा कर आमजन को बेहतर सौगात दी है। विधायक ने कहा कि आवासीय स्कूल में व्यवस्थाओं के विस्तार को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वही बेहतर पढ़ाई का माहौल बनाकर बच्चों को संस्कार वान शिक्षा देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं प्रधानाचार्या विधा रोहिताश्व ने स्कूल में चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी, समाज सेवी राजेश कुमार, सरजीत स्वामी, विक्रम, हरिराम, सुभाष चंद्र, रोहतास, दयाराम, प्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62