[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट यूजी:रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन, 29 को होगा सीट आवंटन; निजी कॉलेज में सीट मिलने से पहले करना होगा 5 लाख रुपए का बंदोबस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नीट यूजी:रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन, 29 को होगा सीट आवंटन; निजी कॉलेज में सीट मिलने से पहले करना होगा 5 लाख रुपए का बंदोबस्त

नीट यूजी:रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन, 29 को होगा सीट आवंटन; निजी कॉलेज में सीट मिलने से पहले करना होगा 5 लाख रुपए का बंदोबस्त

जयपुर : मेडिकल कॉलेजों में स्टेट कोटे के तहत 85 प्रतिशत सीटों के लिए भी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन बुधवार रात 11:55 बजे तक करवाए जा सकते हैं। इस साल स्टेट काउंसलिंग के तहत ली जाने वाले सिक्योरिटी राशि में खासी बढ़ोतरी की है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ऑप्ट करने पर उम्मीदवारों को पचास हजार रुपए तक जमा करवाने होंगे।

वहीं सरकारी व सोसायटी की मैनेजमेंट सीट के लिए दो लाख रुपए बतौर सिक्योरिटी जमा करवाने होंगे। इसी प्रकार एनआईआर कोटे में सीट के लिए उम्मीदवारों को पांच लाख देने होंगे। वहीं निजी मेडिकल काॅलेजों में दाखिले के लिए कैंडिडेट्स को पांच लाख रुपए जमा करवाने होंगे। इससे पहले राज्य के कॉलेजों में सिक्योरिटी राशि इस साल की तुलना में काफी कम थी।

दरअसल, निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले अभिभावकों को सीट आवंटन से पहले ही पांच लाख रुपए की बड़ी रकम का बंदोबस्त करना होगा। हालांकि सीट आवंटन के बाद सिक्योरिटी का समावेश फीस में कर दिया जाता है। सीट आवंटन नहीं होने पर सिक्योरिटी राशि लौटा दी जाती है। प्रदेश के कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग 16 अगस्त से ही शुरू हो गई थी।

एक अक्टूबर से शुरू होगा एकेडमिक सेशन, राउंड-1 का शेड्यूल जारी

स्टेट काउंसलिंग के शेड्यूल के मुताबिक नया एकेडमिक सेशन एक अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। इससे पहले राउंड-1 का परिणाम 29 अगस्तको जारी कर दिया जाएगा। काउंसलिंग सितंबर में भी होगी। अगले राउंड की जानकारी समय रहते जारी कर दी जाएगी। अभी राउंड-1 का शेड्यूल ही जारी किया गया है।

एमएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में जांचे जाएंगे दस्तावेज

शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज 30 अगस्त से पांच सितंबर के बीच एसएमएस मेडिकल काॅलेज के एकेडमिक ब्लॉक में मौजूद टीम को दिखाने होंगे। टीम दस्तावेजों की जाचं करेगी। जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। छात्र अधिकारी वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं।

राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों के लिए अधिक कॉम्पिटिशन

राजस्थान का डोमिसाइल भरकर लाखों छात्र नीट यूजी देते हैं। ऐसे में 85 प्रतिशत सीट पर दाखिले के लिए राजस्थान के छात्र एिलजिबल होते हैं। राजस्थान से अधिक छात्रों की ओर से नीट क्वालिफाय की जाती है। इसी वजह से यहां के कॉलेजों के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ जाता है और कट ऑफ भी अधिक जाती है। इसके बाद छात्रों को संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करनी होगी। उधर, 15 फीसदी सीटों के लिए केन्द्रीय काउं​सलिंग अ​भी चल रही है। मुख्य राउंड के बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89