[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीड़ित महिलाओं का आरोप पुलिस जानबूझकर सूदखोरों पर नहीं कर रही कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पीड़ित महिलाओं का आरोप पुलिस जानबूझकर सूदखोरों पर नहीं कर रही कार्रवाई

सूदखोरों का आतंक : चार से पांच गुना रकम वसूलने के बाद अब धमकियों पर उतरे

बेखौफ सूदखोर दे रहे पीड़ित महिलाओं को देख लेने व चैक बाउंस करवा मामला दर्ज करवाने की धमकियां

सीकर : एक तरफ तो राज्य के मुखिया व पुलिस के आला अधिकारी अपराधों की रोकथाम को लेकर गंभीर हैं तथा जिले में मीटिंग ले रहे अपराधियों पर अंकुश लगाने की हिदायत दे रहे हैं, दूसरी तरफ पुलिस के स्थानीय अधिकारी उनकी मंशा को पलीता लगा रहे हैं। इसके चलते जिले में सूदखोरों का जाल फैलता जा रहा है। इन सूदखोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि उधार दी गई रकम के बदले चार से पांच गुना वसूली के बाद भी पीड़ित लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं तथा वसूली के लिए धमकियां देने लगे हैं। पीड़ित लोगों का आरोप है कि सूदखोर व उसके एजेंट पीड़ित महिलाओं के घर जाकर उन्हें धमकियां दे रहे हैं कि तुहें खाली चैक व स्टांप नहीं देंगे, पैसा लेकर रहेंगे। पीड़ित महिलाओं को 15 दिन में देख लेने की धमकियां दे रहे हैं। इससे इनके चंगुल में फंसे ये लोग भयभीत हैं। इस मामले में एससी-एसटी सीओ कन्हैयालाल से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

महिलाओं की पीड़ा

सूदखोरों के ब्याज लेने से परेशान महिलाओं से बात की गई तो उनका कहना है कि पुलिस ने अभी तक आरोपी सूदखोरों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सूदखोरों पर कार्रवाई करना तो दूर सूदखोरों व उनकी एजेंटों से पूछताछ तक नहीं की गई। ऐसे में पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि सूदखोरों व एजेंटों के खिलाफ पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है। ऐसे में जांच अधिकारी की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। पीड़िताओं का आरोप है कि दो बार प्रदर्शन् कर लिखित शिकायतें देने के बाद भी सूदखोरों व एजेंटों के खिलाफ जानबूझकर कार्रवाई नहीं की जा रही है।।

इन क्षेत्रों में फैला है सूदखोरों का जाल

इन सूदखोरों का बड़ा नेटवर्क है तथा शहर के ज्यादातर इलाकों में इन्होंने पैर पसार रखे हैं। मोहल्ला बिसायतियान कुरेशियान, रोशनगंज, हुसैनगंज, मोहल्ला नारवान, मौचीवाड़ा में कूबा मस्जिद के पास का क्षेत्र, धोद रोड, राणी सती के आगे देव गैस गोदाम का एरिया, तहसील के आसपास के एरिया में सूदखारों ने मक्कड़जाल फैला रखा है। ये सूदखोर मोहल्लों की ही कुछ महिलाओं लो पैसे का लालच देकर एजेंट बनाते हैं और उनके जरिए अन्य महिलाओं को लोन देकर फिर उनसे ब्याज पर ब्याज वसूलते हैं और मूल रकम कभी चुकता नहीं होने देते हैं।

इनका कहना है

लोन देने वाले एजेंटों को हमने बुलाकर बात की है। जो लोग गलत ब्याज या दोगुनी रकम ले रहे हैं, उनके खिलाफ सत कार्रवाई करेंगे। यदि कोई पीड़ित परेशान है तो उसकी पूरी सुनवाई होगी और खाली चैक व स्टांप और मकान के पट्टों को पीड़ित लोगों को वापस दिलवाएंगे। इसको लेकर सीओ कन्हैयालाल को निर्देश दिए हुए हैं, उनसे ही पूरा मामला दिखवा रहे हैं।

भुवण भूषण यादव, पुलिस अधीक्षक, सीकर

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89