[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शराब नहीं बेचने पर बदमाशों ने किडनैप किया VIDEO:ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी,बदमाशों ने होटल में घुसकर मारपीट भी की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शराब नहीं बेचने पर बदमाशों ने किडनैप किया VIDEO:ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी,बदमाशों ने होटल में घुसकर मारपीट भी की

शराब नहीं बेचने पर बदमाशों ने किडनैप किया VIDEO:ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी,बदमाशों ने होटल में घुसकर मारपीट भी की

सीकर : सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र में शराब नहीं बेचने पर ठेकेदार के लोगों ने होटल मालिक के साथ मारपीट की। बदमाशों ने होटल मालिक का किडनैप करके उसके साथ मारपीट की। फिर पुलिस की गाड़ी को आता देख उसे छोड़कर फरार हो गए। किडनैप करने की घटना होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होटल मालिक को किडनैप कर ले जाते हुए। - Dainik Bhaskar
होटल मालिक को किडनैप कर ले जाते हुए

दांता के वार्ड नंबर 28 निवासी अमर गोपाल बताया कि उसने सीकर रोड पर ग्रीन वैली होटल खोली हुई है। 12 अगस्त की रात वह किसी काम से मार्केट गया हुआ था। होटल पर स्टाफ मौजूद था। इसी दौरान होटल पर जयपाल सिंह, भानू प्रताप,युवराज सिंह,हनुमान सिंह और 2 से 3 लोग 2 गाड़ियों में सवार होकर आए। जिन्होंने स्टाफ के साथ गाली गलौज की और अमर गोपाल के बारे में पूछा। इसी बीच अमर गोपाल वहां आ गया।

होटल मालिक के साथ मारपीट करते हुए।
होटल मालिक के साथ मारपीट करते हुए।

जिन्होंने कहा कि हमें शेर सिंह उमाडा ठेकेदार ने भेजा है। तू उसकी शराब तेरे होटल पर नहीं बेच रहा है। शेर सिंह अभी थाने पर बैठा है। जिसने हमें तुझे यहां से उठाकर जान से खत्म करने के लिए भेजा है। इसके बाद वह लोग मारपीट करने लगे और जबरन अमर गोपाल को गाड़ी में डालने लगे। वहां मौजूद स्टाफ और अमर गोपाल के दोस्त पिंटू ने अमर गोपाल को छुड़वाने की कोशिश की तो उसे भी थप्पड़ मार कर दूर कर दिया। और जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर ले गए। इस दौरान उन लोगों के पास शेरसिंह का फोन आ रहा था। जिन्होंने कहा कि हमने अमर गोपाल को होटल से उठाकर गाड़ी में डाल लिया है। तो शेर सिंह ने कहा कि इस रामगढ़ ले आओ और जान से खत्म कर दो।

घटना में घायल होटल संचालक अमर गोपाल।
घटना में घायल होटल संचालक अमर गोपाल।

बदमाशों ने गाड़ी में भी लोहे की पाइप और सरियों से अमर गोपाल के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे करीब 45 हजार रुपए और चांदी की चेन निकाल ली। साथ ही कहा कि तेरी होटल पर हम कभी भी अवैध शराब या अवैध माल डालकर पुलिस में मुकदमा करवा देंगे। बदमाश अमर गोपाल को शेर सिंह के शराब ठेके के पास ले गए तब शेर सिंह का फोन आया। जिसने कहा कि मैं थाने में बैठा हूं, थाने वाली गाड़ी आ रही है। आप इसे छोड़कर भाग जाओ। शेर सिंह के कहने पर वह लोग पुलिस की गाड़ी को देखकर गाड़ी में ही अमर गोपाल को छोड़कर चले गए।

इसके बाद पुलिस मौके पर आई और इलाज के लिए अमर गोपाल को दांता अस्पताल ले जाया गया। जहां से सीकर रैफर कर दिया गया। डिस्चार्ज होने के बाद अब मुकदमा करवाया दर्ज करवाया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। घटना से करीब दो-तीन दिन पहले शेर सिंह भी होटल के सामने आया था और धमकी दी थी कि तू मेरी शराब होटल पर बेच नहीं तो तेरे हाथ पैर तुड़वा दूंगा। अब शेरसिंह और उसके आदमी अमर गोपाल और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। फिलहाल दांतारामगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet