[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे:अस्पताल में किया प्रदर्शन, मरीजों को करना पड़ा परेशानी का सामना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे:अस्पताल में किया प्रदर्शन, मरीजों को करना पड़ा परेशानी का सामना

रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे:अस्पताल में किया प्रदर्शन, मरीजों को करना पड़ा परेशानी का सामना

चुरू : कोलकाता में मेडिकल कॉलेज की एक रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ रेप कर निर्मम हत्या की घटना के विरोध में शुक्रवार को डीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आईएमए और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया।

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉ. रोहितराज ने बताया कि कोलकाता में हुई घटना ने चिकित्सा जगत को हिलाकर रख दिया है। कोलकाता में जब इस अपराध के विरोध में जब डॉक्टर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। तब अज्ञात लोगों ने डॉक्टरों पर हमला किया। इस शर्मनाक घटना के प्रति गहरी नाराजगी और दुख जताते हुए रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन चूरू ने गुरुवार शाम को ही अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया था। इसके विरोध में डीबी अस्पताल में शुक्रवार को संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया था। शुक्रवार सुबह किए गए प्रदर्शन में केवल रेजिडेंट डॉक्टर्स ही नहीं, बल्कि आईएमए, राजस्थान मेडिकल टीचर एसोसिएशन, पीडीयू मेडिकल कॉलेज के इंटर्नस् डॉक्टर्स और स्टूडेंट ने भी भाग लिया।

डॉ. रोहितराज ने बताया कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन केवल एक महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग नहीं था, बल्कि एक संदेश है कि डॉक्टर की सुरक्षा के लिए हमें एकजुट होकर खड़ा होना होगा। जिससे भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो सके। इस मौके पर डॉ. मनोज कुमावत, डॉ. श्रीराम शर्मा, डॉ. जितेन्द्र शर्मा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सूरज, डॉ. रोशनी, डॉ. नेहा, डॉ. कुलदीप, डॉ. महेन्द्र, डॉ. अमृता, डॉ. बृजेश, डॉ. रमन, डॉ. अनिल कुमार सहित कई डॉक्टर्स मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77