[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एचसीएल की केसीसी टाउनशिप में चोरों के हौसले बुलंद : एचसीएल कर्मचारी के क्वार्टर पर हुई चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एचसीएल की केसीसी टाउनशिप में चोरों के हौसले बुलंद : एचसीएल कर्मचारी के क्वार्टर पर हुई चोरी

एचसीएल की केसीसी टाउनशिप में चोरों के हौसले बुलंद : एचसीएल कर्मचारी के क्वार्टर पर हुई चोरी

खेतड़ीनगर : एचसीएल के केसीसी की आवासीय कॉलोनी कॉपर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं केसीसी में चालक पद पर कार्यरत विजय सिंह के क्वार्टर नंबर ई 43 फर्स्ट ए में रात्रि को अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल को चुराकर उसके टायर बैटरी व पुर्जे निकालकर सिंघाना जाने वाली सड़क पर छोड़ कर चले गए। कर्मचारी के बेटे किशन कुमार ने बताया रात को खाना खाकर क्वार्टर कैंपस में बने टीन सैड के नीचे हरदिन की तरह मोटरसाइकिल व कार को खड़ी किया था जब सुबह देखा तो मोटरसाइकिल नहीं मिली आसपास में ढूंढा तो टीवी टावर की घाटी से नीचे सिंघाना जाने वाली सड़क पर मोटरसाइकिल मिली जिसके रिम सहित टायर बैटरी व कई पुर्जों को निकाल कर ले गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआईना किया घटना की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए। उन्होंने आए दिन हो रही चोरी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।

पिछले 10 दिन से सीसीटीवी में आ रहे हैं ताला तोड़ने के औजारों के साथ चोर
कॉपर में पिछले 10 दिनों से सीसीटीवी में नकाबपोश क्वार्टरों के आगे घूमते नजर आ रहे हैं सीसीटीवी में हाथों में राङ व ताला तोड़ने के अन्य औजार भी दिखाई दे रहे हैं जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को भी दे चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी चोरी की गिरफ्तारी नहीं हुई है इससे पहले भी कई क्वार्टर में सिलेंडर व सामान की चोरी हो चुके है लेकिन चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं।

ये मौजूद रहे 

इस मौके पर विष्णु दत्त शर्मा, कमलेश कुमार, रामस्वरूप, निकेश, किशन, सुनील, रामेश्वर, राकेश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77