[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुक्ति पर्व दिवस मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुक्ति पर्व दिवस मनाया

खेतड़ी नगर : केसीसी के सुभाष मार्केट स्थित जैन मंदिर में गुरूवार सुबह दस बजे संत निरंकारी मंडल शाखा कॉपर के सौजंय से स्वतंत्रता दिवस पर्व पर संत समागम मुक्ति पर्व दिवस के रुप में मनाया गया। संत समागम में बुहाना के सुरजभान ने संत समागम के दौरान प्रवचन दिए।

महाराज सुरजभान ने प्रवचन के दौरान कहा कि मुक्ति पर्व दिवस उन महान परोपकारी संतों, महापुरुषों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने मानव कल्याण के लिए अनेक तप त्याग एवं सर्वोच्च जीवन का बलिदान दिया। अनेक सामाजिक कुरीतियों रुढियों व भाषागत जातिगत व क्षेत्रवाद जैसी कुरीतियों से मुक्ति दिलाई एवं आदर्श मानव समाज की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सत्गुय पर विश्वास अगर है तो मुक्ति है, मुक्ति का हकदार वही है जो इंसान गुरू के वचनों पर चलता है। इस दौरान सुभाष, रघुवीरसिंह, इंद्राज, वेद प्रकाश, किशोरी, कृष्ण कुमार, पदमसिंह, बगड़ावतसिंह, संतोष शर्मा, रेखा, गायत्री, संतोष, मंजू ने गीतों के मार्फत मुक्ति पर्व दिवस के बारे में समझाया। कार्यक्रम संयोजक घनश्यामदास ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। संचालन राजपाल यादव ने किया।

इस मौके पर प्रहलाद पटेल, निरंजन लाल, धर्मपल, धुडाराम, राजपाल, हंसराज, जतिन, चंदा, बबीता, कमला, सुनिता, भावना, पिंकी, कृष्णा, परमेश्वरी, प्रेमलता, नव्या, पूजा सहित आस-पास गांव के श्रद्धांलूओं ने भाग लिया। सत्संग के पश्चात लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77