[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिरफिरे आशिक ने लड़की के परिवार से की मारपीट:बीच रास्ते ऑटो रूकवाकर धमकी देकर भागा, सगाई के बाद किडनैप की कोशिश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सिरफिरे आशिक ने लड़की के परिवार से की मारपीट:बीच रास्ते ऑटो रूकवाकर धमकी देकर भागा, सगाई के बाद किडनैप की कोशिश

सिरफिरे आशिक ने लड़की के परिवार से की मारपीट:बीच रास्ते ऑटो रूकवाकर धमकी देकर भागा, सगाई के बाद किडनैप की कोशिश

सीकर : लड़की की सगाई से आहत सिरफिरे आशिक ने उसके परिवार वालों का रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने रास्ते में परिवार का ऑटो रुकवाकर मारपीट की। घटना सीकर जिले के नेछवा थाना क्षेत्र की है।

लड़की के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर से ऑटो में सेवद जा रहा था। रास्ते में लालाना के पास विजय कुमार ने ऑटो के आगे बाइक अपनी बाइक लगा दी और रास्ता रोक लिया। इसके बाद परिवार से मारपीट कर धमकी दी कि लड़की को उठाकर ले जाएगा।

सगाई के बाद की किडनैप की कोशिश
रिपोर्ट में बताया- कुछ दिन पहले दोनों बेटियों की सगाई का घर में कार्यक्रम था। सगाई में काफी मेहमान आए हुए थे। मेहमानों के चले जाने के बाद आरोपियों ने दोनों बेटियों का किडनैप करने की कोशिश की थी। मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी भाग गए।

अब आरोपी बेटी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है। परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी है। मामले की जांच एएसआई भंवरलाल कर रहे है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77