[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विनेश फोगाट को भारत रत्न व गोल्ड विजेता की सुविधाएं देने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

विनेश फोगाट को भारत रत्न व गोल्ड विजेता की सुविधाएं देने की मांग

विनेश फोगाट को भारत रत्न व गोल्ड विजेता की सुविधाएं देने की मांग

सादुलपुर : अखिल भारतीय पूनिया महापंचायत के नेतृत्व में सर्वसमाज के लोगों ने ओलिंपियन विनेश फोगाट के साथ नाइंसाफी का आरोप लगाते हुए बुधवार को मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी भल्लेराम पूनिया के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि विनेश के साथ जो हुआ है, वह एक साजिश के तहत किया गया है। प्रधानमंत्री की चुप्पी भी निराशाजनक लगती है। खेल फेडरेशन का समय रहते कोर्ट में याचिका ना डालना, अगर वजन कम नहीं हुआ तो फिट ना होने का हवाला देकर फाइनल से पीछे ना हटना जैसे कारण संदेह को और गहरा करते हैं।

ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में आयोग गठित कर निष्पक्ष जांच, विनेश को गोल्ड विजेता की सुविधाएं देने व भारत रत्न देने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में मांगेराम पूनिया भैंसली, सूबेदार राजपाल सिंह, सूबेदार उम्मेद पूनिया, शीशराम भगेला, एड. चरणसिंह पूनिया, एड. तेजपाल पूनिया, एडवोकेट महावीर पूनिया, एड. राकेश पूनिया, एड. सोमेश पूनिया, एड. सुखवीर पूनिया, एड. गौरव पूनिया, वेदप्रकाश रेडू, रणधीर मास्टर आदि थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77