“मेरी जान तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है…”
हर घर तिरंगा अभियान - गौरव सेनानियों ने निकाली तिरंगा रैली : 300 फीट का तिरंगा रहा आकर्षण का केन्द्र
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : जिले में हर घर तिरंगा अभियान के छठे दिन गौरव सैनानियों (भूतपूर्व सैनिकों) की और से तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली को शहीद कर्नल जे.पी. जानू राउमावि से जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पुनियां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के एक नम्बर सड़क से होते हुए शहीद स्मारक पंहुची जहां पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। रैली में 300 फीट का तिरंगा आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, अति. जिला कलक्टर रामरतन सौकरिया, सीईओ अंबालाल मीणा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी चिड़ावा कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनसूईया, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष ढाका, मनोज ढाका, सीओ स्काउट महेश कालावत सहित बड़ी संख्या में गौरव सैनानी एवं स्काउट गाईड मौजूद रहे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034410


