[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रसंघ चुनावों पर प्रेमचंद बैरवा का बड़ा बयान, कहा- फिलहाल चुनाव कराना सरकार की प्राथमिकता नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्रसंघ चुनावों पर प्रेमचंद बैरवा का बड़ा बयान, कहा- फिलहाल चुनाव कराना सरकार की प्राथमिकता नहीं

एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने सीकर के रींगस पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने छात्रसंघ चुनावों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने इसे लेकर कही ये बात

जयपुर : छात्र संघ चुनावों पर दो साल से लगी रोक हटाने को लेकर प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी के छात्र लगातार चुनाव कराए जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने रींगस में मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि छात्रसंघ चुनाव अभी हमारी प्राथमिकता नहीं है।

गौरतलब है कि छात्रसंघ चुनावों को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन करते हुए सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि सरकार ने छात्रसंघ चुनाव का वादा किया था लेकिन अब इसे कराने के पक्ष में नहीं है। कुछ यूनिवर्सिटी के कुलपति भी छात्रसंघ चुनाव करवाने को लेकर छात्रों के पक्ष में हैं।

एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रींगस के सिद्ध पीठ भेरूबाबा मंदिर पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुवालाल गुर्जर और फूलचंद गुर्जर ने विधिवत भेरूजी महाराज की पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद बैरवा ने रींगस में नवनिर्मित वेदांता फाउंडेशन मुंबई द्वारा नवनिर्मित बालिका छात्रावास भवन का लोकार्पण किया।

यहां मीडिया के साथ बातचीत के दौरान छात्रसंघ को लेकर पूछे गए सवाल को टालते हुए उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि फिलहाल यह सरकार की प्राथमिकता नहीं है। गौरतलब है कि प्रदेश के छात्र ही नहीं कई बड़े नेताओं भी चुनाव करवाने के पक्ष में अपनी राय जाहिर कर चुके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62