[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अभिनेता सचिन खेडेकर ने चूमी ख्वाजा गरीब नवाज की चौखट, आने वाली फिल्म ‘बयान’ के लिए मांगी दुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अभिनेता सचिन खेडेकर ने चूमी ख्वाजा गरीब नवाज की चौखट, आने वाली फिल्म ‘बयान’ के लिए मांगी दुआ

खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने फिल्म अभिनेता सचिन खेडेकर की दस्तारबंदी कर दरगाह का तबर्रुक भेंट किया। सचिन खेडेकर ने बताया कि उनकी फिल्म 'बयान' की शूटिंग अजमेर में की जा रही है, जिसमें हुमा कुरैशी और चंद्रचूड़ सिंह है।

अजमेर : अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में मंगलवार को फिल्म अभिनेता सचिन खेडेकर ने हाजरी दी। खेडेकर ने दरगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर अपनी आने वाली फिल्म बयान की कामयाबी के लिए दुआ मांगी। खेडेकर को दरगाह के खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने जियारत करवाई और उनकी दस्तारबंदी कर दरगाह का तबर्रुक भेंट किया।

अजमेर पहुंचे फिल्म अभिनेता सचिन खेडेकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 10 साल पहले ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत करने के लिए आया था। अब उनकी फिल्म ‘बयान’ की शूटिंग अजमेर में की जा रही है, जिसमें हुमा कुरैशी और चंद्रचूड़ सिंह है। फिल्म को लेकर वह दुआ मांगने आए हैं।

थिएटर में जाने वाले आदमी कम हो गए
खेडेकर ने कहा कि थिएटर में जाने वाले आदमी कम हो गए हैं। घर बैठकर देखना लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी क्वालिटी पर कोई फर्क नहीं है, लेकिन देखने वालों का नजरिया बदल गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62