[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएचडी ठेकेदारों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:बोले- डी श्रेणी टेंडर से हमें हटाया, अधिशासी अभियंता बड़े ठेकेदारों को दे रहे टेंडर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पीएचडी ठेकेदारों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:बोले- डी श्रेणी टेंडर से हमें हटाया, अधिशासी अभियंता बड़े ठेकेदारों को दे रहे टेंडर

पीएचडी ठेकेदारों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:बोले- डी श्रेणी टेंडर से हमें हटाया, अधिशासी अभियंता बड़े ठेकेदारों को दे रहे टेंडर

नीमकाथाना : नीमकाथाना पीएचडी ठेकेदारों ने कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एडीएम अनिल महला को ज्ञापन सौंपा। ठेकेदारों का आरोप है कि पीएचडी अधिशासी अधिकारी की ओर से डी श्रेणी के ठेकेदारों को टेंडर श्रेणी से हटाकर बड़े ठेकेदारों को टेंडर दिए जा रहे हैं, जिससे कि डी श्रेणी के ठेकेदारों पर रोजगार का संकट खड़ा हो गया।

ठेकेदारों ने बताया कि बड़े ठेकेदारों को जो टेंडर दिए गए हैं उन ठेकेदारों के टेंडरो को निरस्त किया जाए और छोटे ठेकेदारों को टेंडर दिए जाएं। टेंडर प्रक्रिया पहले से चली आ रही है उसी प्रक्रिया के तहत टेंडर जारी किए जाएं।

ठेकेदार संदीप ने बताया कि अधिशासी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खंड नीमकाथाना के अंतर्गत ओर उपखंड श्रीमाधोपुर के अंतर्गत लघु सीमांत एवं बृहद मरम्मत कार्य आवश्यकता अनुसार करवाए जाने हैं। जिसको लेकर नीमकाथाना विभागीय खंड कार्यालय की ओर से ई-निविदा सूचना 5 अगस्त 2024 जारी की गई है।

क्रम संख्या 34 पर प्रस्तावित कार्य की अनुमानित लागत 53.45 लाख रुपए ओर क्रम संख्या 35 पर वर्णित कार्य की अनुमानित लागत 123.28 लाख रुपए ओर क्रम संख्या 36 पर कार्य की वर्णित अनुमानित लागत 34.06 लाख रुपया की गई है, जो डी श्रेणी संवेदक कॉन्टैक्टर की कार्य सीमा से अधिक रही है। वहीं डी श्रेणी संवेदक ठेकेदारों की कार्य सीमा अधिकतम 30 लाख रुपए रही है।

इस मौके पर उमेद सिंह, नरेश यादव, रशीद खान, रामजीलाल, रामवतार सैनी, जयराम, एकता डाब्ले सहित कई ठेकेदार मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62