झुंझुनूं-पिलानी : उत्तम सेवा चिह्न:उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पिलानी थाने के 6 सिपाहियों का चयन, पुलिस महानिरीक्षक ने जारी की सूची
झुंझुनूं-पिलानी : पुलिस अफसरों और जवानों की ओर से किए गए बेहतरीन कामों पर पुलिस विभाग की ओर से पिलानी थाने के 6 पुलिसकर्मियों का उत्तम सेवा चिह्न के लिए चयन किया गया है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कॉन्स्टेबल राजकुमार (834), कल्याण सिंह (398), महिला कॉन्स्टेबल ऊषा कुलहरी (275), सुनीता (341), सरोज (1016) और सरिता (1597) का चयन “उत्तम सेवा चिन्ह” के लिए किया गया है।जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक उमेश चंद्र दत्ता द्वारा सम्मानित किए जाने वाले पुलिस कर्मियों की सूची जारी की गई है।

जिले के 32 पुलिसकर्मियों का चयन
पुलिस अफसरों और जवानों की ओर से किए गए बेहतरीन कामों पर पुलिस विभाग की ओर से उनको सम्मानित किया जाएगा। उत्तम सेवा चिन्ह से जिले के 32 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान पुलिस के कर्मचारियों को उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान वर्ष 2022 के लिए दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040670


