[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में हर घर तिरंगा अभियान:श्री राम अमृतवाणी ग्रुप की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में हर घर तिरंगा अभियान:श्री राम अमृतवाणी ग्रुप की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली

चिड़ावा में हर घर तिरंगा अभियान:श्री राम अमृतवाणी ग्रुप की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली

चिड़ावा : सेखसरिया सत्संग भवन में श्री राम अमृतवाणी ग्रुप की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ आतिश बाजी के बाद राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इसके बाद तिरंगा दिखाकर महंत जगदीश सोनी ने रैली को रवाना किया।

जिसके के बाद सभी एक साथ तिरंगा रैली में शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर मुख्य बाजार पहुंची। इस दौरान भारत माता के जयकारों से राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। सभी ने राष्ट्र, राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज तिरंगे का हमेशा सम्मान करने का संकल्प लिया। सभी ने 15 अगस्त को घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प भी लिया।

इस आयोजन में ग्रुप के राजकुमार जिसपाल, मुकेश ककरानिया, बाबूलाल सैनी, मुकेश सोलंकी, आशीष जिंदल, महेश पोदार, शुभकरण बजाज, दिलीप खन्ना, गोपी सुंगा, पवन पांडे, सुमित, वंश भाटी, अशोक वर्मा, शंभू, शिव कुमार योगी, अजय सैनी, शिव कुमार सैनी, सुरेश केडिया, रवि, जगदीश सोनी, बबिता जिसपाल सुनीता चौधरी, सुधा शर्मा, पूनम चौरासिया, रिया, सुमन जांगिड़, सुधा महमिया, उषा टेलर, सुमित्रा टेलर, पिंटू टेलर, ज्योति शर्मा, अनु, पुष्पा पोदार, सुमन सोनी, मीरा, मंजू, माइकल, रेखा सैन, निर्मला, मनीषा, माया शर्मा, संगीता टेलर, आरती चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles