[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

त्रिमूर्ति जोहड़ में मनाया 18वाँ त्रिमूर्ति वन महोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

त्रिमूर्ति जोहड़ में मनाया 18वाँ त्रिमूर्ति वन महोत्सव

त्रिमूर्ति जोहड़ में मनाया 18वाँ त्रिमूर्ति वन महोत्सव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा :

सिहोड़ : श्रीरामकरण देवाराम धनसीराम यादव धर्मार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार , 11 अगस्त 2024 को अपना 18 वाँ वन महोत्सव मनाया गया। आदर्श त्रिमूर्ति जोहड़ , ढाणी सागडू , ग्राम सिहोड़ , खेतड़ी में प्रातः 10:15 बजे से आयोजित हुए इस वन महोत्सव में 251 पौधे एवं वृक्ष लगाकर रोपित किये गए एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ एस पी यादव ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्षता पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर , मुख्य आतिथ्य प्रधान खेतड़ी मनीषा गुर्जर का रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने बताया कि पौधरोपण जैसे अच्छे कार्य को करने की प्रेरणा स्वयं ईश्वर देता है। प्रधान मनीषा गुर्जर ने बताया कि इस एक पेड़ आपको सौ पुण्यों का भागी बनाता है। इस अवसर पर निजामपुर से विशेष पधारे दास महेंद्र ने पर्यावरण पर गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के विशेष अतिथि में पर्यावरणविद कृष्ण गोपाल शर्मा , अनिल शर्मा , भगीरथ गुर्जर , पवनकुमार शर्मा , हरिसिंह यादव, रामोतार यादव ,बाबूलाल यादव , विकास , सुरेंद्र , आशीष , शौर्य प्रताप आदि रहे। इस अवसर पर गोकुल चंद , रामेश्वर लाल यादव, बीरबल यादव, जसवंत यादव, इंद्राज यादव, सीताराम यादव , बबली देवी, बसंती देवी ,फूला देवी,कमला देवी, संतोष देवी ,सरोज देवी ,लक्ष्मी देवी, रामप्यारी ,मनोज देवी ,निशा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles