[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली:बाइक पर निकले सैकड़ों जवान, नारों से गूंजा शहर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली:बाइक पर निकले सैकड़ों जवान, नारों से गूंजा शहर

झुंझुनूं में पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली:बाइक पर निकले सैकड़ों जवान, नारों से गूंजा शहर

झुंझुनूं : हर घर तिरंगा को लेकर शनिवार को झुंझुनूं में पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकाली। एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिसकर्मी बाइक पर तिरंगा लहराते हुए निकले। हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे पहले जिला कलेक्टर व एसपी राजर्षि वर्मा ने शहीद स्मारक पार्क से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली एक नंबर रोड जेपी जानू स्कूल, गुढ़ा मोड़, बाकरा मोड़, कलेक्टर से बंगले से होते हुए वापस शहीद स्मारक पार्क पर सम्पन्न हुई। एसपी राजर्षि वर्मा ने बताया कि 15 अगस्त के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। अगले पांच दिनों तक हर दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इससे पहले शुक्रवार को पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। आज बाइक रैली निकाली गई है। सब ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। रैली के माध्यम से आमजन को हर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया है। रैली में पुलिस के लाइन के जवान, थाना का जाब्ता, निर्भय स्क्वायड सहित अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin