खेतड़ी में तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली:स्कूल कैंपस से किया रवाना, स्कूली बच्चों ने किया लोगों को जागरूक
खेतड़ी में तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली:स्कूल कैंपस से किया रवाना, स्कूली बच्चों ने किया लोगों को जागरूक

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के राजकीय जयसिंह स्कूल में शनिवार को तिरंगा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक कर राष्ट्रीय ध्वज के महत्व की जानकारी दी गई। स्कूल प्राचार्य जिले सिंह ने बताया कि देश की स्वतंत्रता को लेकर केंद्र सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर घोषित लोग काफी उत्साहित हैं। वही तिरंगा अभियान को लेकर प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
आजादी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर युवा मंडल, स्वयं सेवी संस्था व अन्य संगठन लोगों को देश की आजादी के महत्व की जानकारी देते हुए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने तिरंगा वितरण अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है तथा देश की आजादी के लिए हमारे अनेक महापुरुषों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था। देश की आजादी को 76 वर्ष पूरे होने पर इस महोत्सव को एक त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। देश की आजादी के बाद अस्तित्व में लाया कर राष्ट्रीय ध्वज का प्रत्येक रंग देशवासियों को एक नई प्रेरणा देता है, जिसे आज देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। तिरंगा वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को तिरंगा वितरित कर इसे ससम्मान उपयोग करने व इसके महत्व का विस्तार से वर्णन किया।
वहीं युवाओं द्वारा निकाले जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर जानकारी दी गई। स्कूल परिसर से निकाली रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस स्कूल परिसर पंहुचकर रैली का समापन किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, दीपेंद्र सिंह, श्रीकिशन, सचिन कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रहलाद सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय कुमार, अजीत सिंह, प्रदीप सिंह, शमशेर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।