[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्र के लिए सुयोग्य नागरिक बनाती स्काउटिंग, राष्ट्रहित सर्वोपरि – कालावत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्र के लिए सुयोग्य नागरिक बनाती स्काउटिंग, राष्ट्रहित सर्वोपरि – कालावत

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं घर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावाधान में प्रशासन के निर्देशानुसार घर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ स्काउट गाइड द्वितीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर से किया गया।

सी ओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि स्काउट्स गाइड्स ने अपने चेहरे पर तिरंगा बनाकर कहा कि आने वाले 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस समारोह पर हम सब अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। इस दौरान स्काउट्स गाइड्स ने तिरंगे हाथ में लेकर स्वास्तिक, तिरंगा की आकृति बनाई।

कालावत ने बताया कि घर घर तिरंगा अभियान की सफल प्रभावी मॉनिटरिंग तथा क्रियान्विति के लिए घर घर जाकर पीले चावल वितरित कर आमजन को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रमों की इसी कड़ी में एक शाम देश के नाम, एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज़ किया जाएगा। तिरंगा रैली, तिरंगा मार्च पास्ट का आयोजन कर आमजन को घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरुक किया जाएगा।

कालावत ने इस दौरान स्काउट्स गाइड्स शिविर का विजिट कर स्काउट गाइड की विभिन्न विधाओं से अवगत करवाया तथा संगठन की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर स्काउट सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्काउट्स गाइड्स के माध्यम से आमजन को तिरंगा वितरित करके प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर सुंदरपाल, संजय कुमार सैनी, सरला प्रजापति, उषा सैनी, अनिता, ब्रजमोहन, सुवालाल वर्मा, रामदेव सिंह गढवाल, जीताराम, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार, सुनीता, मोना सिंह, अशोक कुमार, बलदेव, हिम्मत सिंह, शशिकांत, नरेन्द्र, अमित कुमार, रोवर हर्ष, मोनू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62