[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

9 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

9 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला कलेक्टर ने ली बैठक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिलेभर में 9 से 15 अगस्त तक होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। जिला कलेक्टर ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके अंतर्गत तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़, तिरंगे की शपथ, तिरंगा कैनवास, सेल्फी विद तिरंगा व तिरंगा मेले सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को विभागवार कार्यक्रम आयोजित करवाने व प्रत्येक कार्यक्रम की फोटोग्राफी में वीडियोग्राफी करवाने के निर्देश दिए। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके उपखंड अधिकारी ब्लॉक स्तर के प्रभारी रहेंगे। जिला कलेक्टर ने विकास अधिकारियों को निर्देश दिए की ग्रामीण इलाकों में शहीद स्मारकों पर तिरंगा लगाया जाए वहीं नरेगा साइट्स पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं । उन्होंने नगर पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में तिरंगे के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएं। इस दौरान उन्होंने जिले के निजी, सरकारी, नवोदय विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय में भी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। जिले की सभी स्कूलों एवं स्काउट गाईड के द्वारा भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आमजन को प्रशासन की ओर से तिरंगे उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे ये कार्यक्रम :
9 अगस्त को रंगोली सजावट
10 अगस्त को बाइक रैली व दिव्यांगों द्वारा ट्राई साइकिल रैली
11 अगस्त को तिरंगा दौड़
12 अगस्त को किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली
13 अगस्त को बैंड वादन व शोर्य उद्यान पर कार्यक्रम
14 अगस्त को भूतपूर्व सैनिकों द्वारा रैली
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि आगामी 9 से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों में तिरंगा फहराये व तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर harghartiranga.com वेबसाइट पर अपलोड करें । बैठक में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को घर में तिरंगा फहराने की शपथ भी दिलवाई। बैठक में एडीएम रामरतन सौंकरीया, सीईओ अंबालाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित जिला स्तरीय अधिकारी, उपखंड अधिकारी, अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad