[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चेंज मेकर लैब बूटकैम्प: सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भूमिका निभाते विद्यालय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

चेंज मेकर लैब बूटकैम्प: सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भूमिका निभाते विद्यालय

चेंज मेकर लैब बूटकैम्प: सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भूमिका निभाते विद्यालय

जनमानस शेखावाटी संवाददाता: योगेश कुमार

बुहाना : पीरामल फाउंडेशन द्वारा झुंझुनूं जिले के ब्लॉक सिंघाना, बुहाना व खेतड़ी के राजकीय उच्च विद्यालयों में एक परियोजना का आरम्भ किया गया था जिसमे गणित, विज्ञान, व भाषा के शिक्षक-शिक्षिकाओं का पीरामल स्कूल ऑफ लीडरशिप बगड़ में क्षमता संवर्धन किया गया था। इसी क्रम में इन शिक्षक-शिक्षिकाओं व गांधी फेलो के माध्यम से सभी चयनित विद्यालयों में चेंज मेकर लैब बूट कैम्प का आयोजन होना था। चेंज मेकर बूटकैम्प का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों को उनके स्थानीय संदर्भ में समस्याओं को खोजना, उनके संभावित समाधानों पर विचार विमर्श करना और उनके हलों को लागू कर सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति में अपना योगदान देना है साथ ही साथ अपने अंदर 21 सदी के कौशलों व दक्षताओं को विकसित कर एक आदर्श नागरिक के रूप में स्वंय को तैयार करना है।

अब तक सिंघाना, बुहाना, व खेतड़ी के लगभग 35 से अधिक विद्यालयों में 100 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं एवं गांधी फेलो द्वारा चेंज मेकर लैब के पहले चरण का आयोजन सफलतापूर्वक सम्प्पन किया जा चुका है जिसमे लगभग 800 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा इसमें भाग लिया गया और उनके द्वारा लगभग 3500 से अधिक स्थानीय समस्याओं को समूह में चर्चा कर खोजा गया और उन्हें सतत विकास लक्ष्यों, अच्छा स्वास्थ्य व जीवन स्तर(लक्ष्य 3), गुणवत्ता शिक्षा (लक्ष्य-4), लैंगिक समानता (लक्ष्य-5), साफ पानी और स्वच्छता (लक्षय-6), जलवायु परिवर्तन (लक्ष्य 13), व लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी (17) के साथ संरेखित करने का प्रयास किया गया।

इस परियोजना के तहत कार्यरत गांधी फेलो कन्हैया, महेंद्र कुमार, राफिया, व श्रद्धा तागढ़े इन विद्यालयों में शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के साथ मिलकर निरंतर प्रयास कर रहे हैं जिससे सभी विद्यार्थियों को 21 वीं सदी के कौशलों को सीखने और उन्हें अपने अंदर उजागर करने के अवसर मिल सकें। पीरामल फाउंडेशन के सीनियर प्रोग्राम लीडर अशगाल खान ने सभी गांधी फेलो के साथ बुहाना की मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीलिमा यादव के साथ उनके आफिस में विशेष रूप से इस परियोजना के बारे में बातचीत की और सभी गांधी फेलो जो देश के अलग अलग कोनों से झुंझुनूं जिले में फेलोशिप करने आये हैं उनसे मिलवाया । बातचीत के दौरान विविधता में एकता और झुंझुनूं जिले के विद्यालयों में गांधी फेलो द्वारा दिये जा रहे योगदान पर प्रकाश डालने की कोशिश की।

नीलिमा यादव द्वारा न सिर्फ चेंज मेकर लैब परियोजना को सराहा गया बल्कि गांधी फेलो द्वारा किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा भी की। इसके साथ साथ उन्होंने अगस्त माह में होने वाली वाकपीठ में सभी गांधी फेलो व टीम को आमंत्रित किया जिससे वाकपीठ के माध्यम से सभी गांधी फेलो बुहाना ब्लॉक के सभी पीईईओ व प्रधानाचार्यों से मिल कर उन्हें अपनी विविधता से परिचित करा सकें और उनके विद्यालयों में हो रही परियोजना में उनके सहयोग को परिभाषित कर सकें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad