मुख्यमंत्री पौधारोपण अभियान के तहत लगाए पौधे
मुख्यमंत्री पौधारोपण अभियान के तहत लगाए पौधे
पिलानी : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झेरली में मुख्यमंत्री पौधारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। संस्था प्रधान सुशीला शर्मा ने बताया कि शारीरिक शिक्षिका अनुसूइया के निर्देशन में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झेरली में समस्त विद्यालय स्टाफ की तरफ से पौधे सहित 21 गमले विद्यालय को भेंट किए गए तथा 20 अशोक के पौधे लगाए गए। साथ ही सभी विद्यार्थियों को भी एक-एक पौधा लगाकर उसकी सार संभाल का संकल्प दिलवाया गया। इस मौके पर संजीव कुमार, अशोक कुमार, सुमन जांगिड़, इंदिरा, अमर सिंह, सुनील शर्मा, मांगेलाल, शकुंतला, विजयश्री, प्रकाश, पूनम, ललित कुमार शर्मा, रवि कुमार शर्मा, सुनिता शर्मा, नेहल चौधरी व करणी सिंह आदि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039310

