[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार सवार ने मारी नाकेबंदी में खड़े पुलिसकर्मियों को टक्कर:रात सवा बजे कुंभा मार्ग की घटना,सांगानेर थाने की महिला सिपाही के पैर में फैक्चर,ट्रैफिक के हैडकांस्टेबल के छाती-कमर में चोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार सवार ने मारी नाकेबंदी में खड़े पुलिसकर्मियों को टक्कर:रात सवा बजे कुंभा मार्ग की घटना,सांगानेर थाने की महिला सिपाही के पैर में फैक्चर,ट्रैफिक के हैडकांस्टेबल के छाती-कमर में चोट

कार सवार ने मारी नाकेबंदी में खड़े पुलिसकर्मियों को टक्कर:रात सवा बजे कुंभा मार्ग की घटना,सांगानेर थाने की महिला सिपाही के पैर में फैक्चर,ट्रैफिक के हैडकांस्टेबल के छाती-कमर में चोट

जयपुर : कुंभा मार्ग पर नाकेबंदी में लगे हुए पुलिस जाप्ते को देर रात कार सवार एक युवक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सांगानेर थाने की महिला कांस्टेबल सुनीता के पैर में फैक्चर हो गया वहीं ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक के हैड कांस्टेबल रामपाल के छाती और कमर में चोट लगी हैं। दोनों का आरयूएचएस में उपचार चल रहा हैं। कार चालक ने इस दौरान रामपाल की बाइक और प्रताप नगर थाने की जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर सांगानेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं पुलिस ने कार चालक को डिटेन कर लिया है। घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहनो को पुलिस ने सांगानेर सदर थाने में रखवा दिये हैं। मौके पर मौजूद पुलिस जाप्ते का कहना है कि कार चालक शराब के नशे मे वाहन चला रहा था लेकिन जांच में इस की पुष्टि नहीं हुई। वहीं वाहन चालक को सांगानेर थाना पुलिस देर रात को थाने लेकर आ गई।

मौके पर मौजूद हैड कांस्टेबल रामपाल ने बताया कि कार जयपुर की ओर आ रही थी। उनकी ड्यूटी कुंभा मार्ग पर थी। कार पहले डिवाइडर से टकराई। उसके बाद कार ने मौके पर मौजूद महिला कांस्टेबल को टक्कर मारी उसके बाद कार ने हैडकांस्टेबल रामपाल को टक्कर मारी फिर रामपाल की बाइक को घसीटते हुए ले गया फिर मौके पर पहले से खड़ी प्रताप नगर थाने की पुलिस जीप को डक्कर मारी। जिस के बाद कार रुकी। दुर्घटना के मुख्य कारणों की जांच की जा रही हैं। वहीं घायल पुलिसकर्मिकों की ओर से इस सम्बंध में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89