[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोना लेकर भाग तीन युवकों को पकड़ा:चूरू से पीछा कर रही थी पुलिस, भाग रहे युवकों की कार हाउसिंग बोर्ड में पलटी, पुलिस ने नहीं किया अभी खुलासा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सोना लेकर भाग तीन युवकों को पकड़ा:चूरू से पीछा कर रही थी पुलिस, भाग रहे युवकों की कार हाउसिंग बोर्ड में पलटी, पुलिस ने नहीं किया अभी खुलासा

सोना लेकर भाग तीन युवकों को पकड़ा:चूरू से पीछा कर रही थी पुलिस, भाग रहे युवकों की कार हाउसिंग बोर्ड में पलटी, पुलिस ने नहीं किया अभी खुलासा

झुंझुनूं : सोना चोरी या तस्करी कर भाग रहे युवकों की कार मंगलवार देर रात हाउसिंग बोर्ड में पलट गई। कार चूरू की तरफ से आ रही थी। उसके पीछे चूरू पुलिस लगी हुई थी। कार के झुंझुनूं की सीमा में प्रवेश करते ही झुंझुनूं पुलिस को जानकारी दी गई।

इस पर झुंझुनूं पुलिस ने नाकाबंदी शुरू की। कोतवाली पुलिस ने अपनी गाड़ी से कार का पीछा करना शुरू किया तो कार नयासर होते हुए हाउसिंग बोर्ड झुंझुनूं की तरफ चली गई।

भाग रहे युवकों की कार हाउसिंग बोर्ड में पलटी
भाग रहे युवकों की कार हाउसिंग बोर्ड में पलटी

जहां पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में तीन युवक सवार बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कार में करीब दो किलो सोना चोरी या तस्करी का भी बताया जा रहा है। कोतवाली थानाधिकारी पवन कुमार चौबे मय पुलिस बल के दोनों संदिग्धों को पकड़कर कोतवाली थाने ले गए।

गाड़ी में चेक करती झुंझुनूं कोतवाली पुलिस
गाड़ी में चेक करती झुंझुनूं कोतवाली पुलिस

सीओ सिटी वीरेंद्रकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89