[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के रहवासियों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के रहवासियों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के रहवासियों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी नगर पालिका क्षेत्र में बने प्रधानमंत्री आवासीय कॉलोनी में रहने वाले लोगो ने खेतड़ी उपखंड अधिकारी सविता शर्मा को ज्ञापन देकर आवासीय कॉलोनी में बिजली और पानी की पुख्ता सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। संतोष देवी एवं राजेश देवी द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया कि उन्हें बिजली पानी के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। ऐसे में उनके बच्चों की पढ़ाई और सुख सुविधायें बाधित हो रही है । ज्ञापन में बताया गया है कि यह क्वार्टर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पालिका खेतड़ी द्वारा बनाए गए हैं जिसमें उक्त प्रार्थी अपने स्तर पर विद्युत व जल कनेक्शन करवाने के लिए कानूनी रूप से सक्षम नहीं है । उक्त क्वार्टर में जल, विद्युत की व्यवस्था नगर पालिका खेतड़ी द्वारा ही करवाया जाना है, किंतु यहां तीन वर्ष से रहने के बावजूद भी अब तक सुविधाओं से महरूम रहना पड़ रहा है।

ज्ञापन दात्रियों ने हमारे संवाददाता को मौखिक तौर पर बताया कि अभी बिजली की व्यवस्था ठेकेदार के माध्यम से की जाती है वह हमसे 14 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बिल के रूप में राशि प्राप्त करता है। ओर ठेकेदार द्वारा समय पर विधुत बिल नही भरने से विधुत विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। भयंकर गर्मी में रात को बाहर बैठे कर रात बितानी पड़ रही है।वही पानी की व्यवस्था हम अपने स्तर पर टैंकर गिरवा कर कर रहे हैं, टैंकर जहाँ शहर में चार सौ रुपये लेता है हमे वही टैंकर छ सो रुपये में डलवाने को मजबूर हैं जिससे हमें आथिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।जबकि यह सुविधा क्वार्टर में नगर पालिका द्वारा उपलब्ध करवाई जानी है किंतु नगर पालिका के अधिकारियों और ठेकेदार का इस और कोई ध्यान है । इससे जिन लोगों को क्वार्टर अलॉटमेंट हुए हैं उनमें से अधिकांश इन सुविधाओं के उपलब्ध नहीं होने से यहां नहीं रह रहे हैं । अतः सरकार को इस और ध्यान देकर हमें यह सुविधा तुरंत उपलब्ध करवाई जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet