[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर ग्रामीण लोकसभा चुनाव-2024 का मामला:ग्रामीण लोकसभा चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती, रद्द की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर ग्रामीण लोकसभा चुनाव-2024 का मामला:ग्रामीण लोकसभा चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती, रद्द की मांग

जयपुर ग्रामीण लोकसभा चुनाव-2024 का मामला:ग्रामीण लोकसभा चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती, रद्द की मांग

जयपुर : जयपुर ग्रामीण लोकसभा चुनाव-2024 के 4 जून को घोषित किए गए चुनाव परिणाम को पराजित कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर कर चुनौती दी है। याचिका में चुनाव परिणाम को रद्द करने के साथ ही ईवीएम व पोस्टल बैलेट की रिकाउंटिंग की अदालत से गुहार की गई है। हाईकोर्ट ने सोमवार को चुनाव याचिका को सुनवाई के लिए मंजूर करते हुए इसकी सुनवाई 13 अगस्त को रखी है।

जस्टिस उमाशंकर व्यास ने यह निर्देश दिए। याचिका में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से जीते बीजेपी प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह व रिटर्निंग ऑफिसर सहित अन्य को पक्षकार बनाया है। प्रार्थी के अधिवक्ता महेश चौधरी व संजय शर्मा ने बताया कि ईवीएम और पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती में काफी अनियमितताएं हुई हैं। ऐसे में अदालत के समक्ष पूरी मतगणना प्रक्रिया के सीसीटीवी फुटेज भी पेश किए जाएं। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी वीसी के जरिए प्रार्थी का पक्ष रखा। गौरतलब है कि हाल में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रहे अनिल चोपड़ा को भाजपा के राव राजेंद्र सिंह ने 1615 वोटों के अंतर से पराजित किया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77